सेना ने किया पाकिस्तान के मंसूबों का खुलासा, एफ 16 विमान इस्तेमाल के दिखाए सबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
WATCH via ANI FB: Joint press briefing by the Army, Navy and the Air Force in New Delhi https://t.co/3mo97GWqBv pic.twitter.com/w0UZfWZSPx
— ANI (@ANI) February 28, 2019विज्ञापन
वायुसेना का बयान
-पाकिस्तान ने पहले कहा कि उसके पास भारत के दो पायलट हैं, लेकिन शाम तक कहा कि एक ही पायलट उसके कब्जे में है।-भारतीय पायलट को पाकिस्तान ने एलओसी से गिरफ्त में लिया।
-पाकिस्तान के विमानों ने हमारे सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश की।
-भारतीय वायुसेना के मिग 21 ने पाकिस्तान के एफ 16 को मार गिराया। एफ 16 में लगने वाले मिसाइल के अवशेष भारतीय इलाके में मिले।
-पाकिस्तान ने एफ 16 के इस्तेमाल की बात को नकारा, लेकिन राजौरी में एमरॉम मिसाइल के अवशेष मिले जो एफ 16 में ही इस्तेमाल होता है।
-विंग कमांडर अभिनंदन के भारत लौटने का इंतजार है। वायुसेना खुश है कि वह भारत लौट रहे हैं।
-हमारे पास पक्के सबूत हैं कि बालाकोट में आतंकी कैंप को भारी नुकसान पहुंचा है। अभी ये नहीं बता सकते कि कितने आतंकी मारे गए।
-पाकिस्तान के पास एफ 16 विमान है, हम पता लगा सकते हैं कि कौन सा जहाज हमारी तरफ आ रहा है। हर जहाज का इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर होता, हमने उसे मैच किया। इसलिए हम कह सकते हैं कि एफ 16 विमान इस हमले में शामिल थे। पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट में देखेंगे कि कुछ इंजन के हिस्से मिले हैं, वे मिग 21 के नहीं हैं। इसे देखकर कहा जा सकता है कि हमले में एफ 16 का इस्तेमाल हुआ है।
-हम जो करना चाहते थे वो हमने हासिल किया, अब सरकार के ऊपर है कि वो किस तरह इन सबूतों को सामने रखे।
-हम विंग कमांडर अभिनंदन को जल्द से जल्द देखना चाहते हैं।
Air Vice Marshal RGK Kapoor: IAF fighters were tasked to intercept the intruding Pakistani aircraft and managed to thwart them. Although PAF jets dropped bombs, they were not able to cause any damage pic.twitter.com/RYueoXBBrM
— ANI (@ANI) February 28, 2019
थलसेना का बयान
-पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन जारी है।-भारतीय सेना ने हर इलाके से मुंहतोड़ जवाब दिया है।
-हमने पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा है, हम पूरी तैयार हैं और पाकिस्तान की किसी भी हिमाकत का जवाब देने को तैयार हैं।
-भारत और इसके नागरिकों के खिलाफ काम करने वालों को सबक सिखाते रहेंगे।
-हमारी लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ है, आतंकी कैंपों को टारगेट करते रहेंगे।
Major General Surendra Singh Mahal: As long as Pakistan continues to harbour terrorists, we will continue to target the terror camps pic.twitter.com/IOl8768FxU
— ANI (@ANI) February 28, 2019
नौसेना का बयान
-भारतीय नौसेना पूरी तरह तैयार है। जमीन, हवा और पानी सब जगह हम तैयार हैं।-हम हर स्थिति का सामना करने को तैयार हैं थल सेना और नौ सेना के साथ मिलकर काम करेंगे। हम अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए तत्पर हैं।
Navy Rear Admiral DS Gujral: We are ready for any misadventure by Pakistan and we are ready for resolute action. We want to ensure safety and security of our citizens pic.twitter.com/6s4v1HIXEn
— ANI (@ANI) February 28, 2019