फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-Pak talks on disrespect to diplomats

भारत-पाक मिलकर सुलझाने को तैयार राजनयिक विवाद

Fri, 30 Mar 2018 11:16 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली/इस्लामाबाद
एजेंसी, नई दिल्ली/इस्लामाबाद Updated Fri, 30 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
India-Pak talks on disrespect to diplomats
भारत, पाकिस्तान
भारत और पाकिस्तान ने शुक्रवार को घोषणा की कि वे राजनयिकों से व्यवहार को लेकर सभी मुद्दे मिलकर सुलझाने को तैयार हैं। दोनों देश अभी तक एक-दूसरे पर अपने-अपने राजनयिक के उत्पीड़न का आरोप लगाते रहे हैं। शुक्रवार को दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों ने अपने-अपने यहां इस मुद्दे को आपसी वार्ता से सुलझाने की घोषणा की। हालांकि ये वार्ताएं कब शुरू होंगी, इसको लेकर दोनों ही देशों ने कोई टाइमलाइन जारी नहीं की है।
विज्ञापन


भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, भारत और पाकिस्तान अपने राजनयिकों व डिप्लोमेट दर्जे वाले कार्यालयों में काम करने वालों को प्रताड़ित करने का मुद्दा वर्ष 1992 के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत सुलझाने को तैयार हो गए हैं। ठीक ऐसा ही बयान पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने भी अपने यहां जारी किया। बता दें कि ये कोड ऑफ कंडक्ट दो देशों को एक-दूसरे के राजनयिकों की जासूसी कराने और उनके खिलाफ अभद्र भाषा या शारीरिक उत्पीड़न जैसे व्यवहार करने से भी रोकता है।
विज्ञापन


क्यों पड़ी है आवश्यकता

मार्च की शुरुआत में भारत ने पाकिस्तान से शिकायत की थी कि इस्लामाबाद स्थित भारतीय मिशन के अधिकारी लगातार प्रताड़ित और धमकी भरे व्यवहार का सामना कर रहे हैं। भारत ने 22 मार्च को पाकिस्तान विदेश मंत्रालय को भारतीय दूतावास के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 3 बार उत्पीड़न वाला व्यवहार करने से जुड़ा अपना 16वां मौखिक नोट भी सौंपा था। उधर, पाकिस्तान ने भी 7 मार्च से अपने राजनयिकों के साथ 26 बार ऐसे ही व्यवहार का आरोप लगाते हुए अपने राजदूत सोहेल महमूद को वापस बुला लिया था। बाद में महमूद 22 मार्च को वापस भारत लौटे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed