फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India overtook Iran on Sunday in total covid 19 cases took 10th spot among worst hit nations by pandemic

कोरोना संक्रमित देशों की सूची में 10वें नंबर पर भारत, 24 घंटे में रिकॉर्ड 6977 नए मरीज

Mon, 25 May 2020 10:33 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 25 May 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
India overtook Iran on Sunday in total covid 19 cases took 10th spot among worst hit nations by pandemic
भारत कोरोना संक्रमित देशों की सूची में 10वें नंबर पर पहुंच गया है (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी बीच रविवार को भारत ने महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की संख्या में ईरान को पीछे छोड़ दिया। अब भारत इस सूची में 10वें स्थान पर पहुंच गया है। देश में पिछले 24 घंटे में 6,977 नए मामले सामने आए हैं। यह अब तक एक दिन में सामने आए मामलों की सबसे ज्यादा संख्या है। वहीं मृतकों की संख्या 154 रही।

विज्ञापन


महाराष्ट्र

  • रविवार को महाराष्ट्र में 3,041 नए मामले सामने आए जिसमें अकेले मुंबई में 1,725 मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 50,000 के ऊपर पहुंच गई है। इसमें मुंबई के 30,000 मामले हैं।
  • विज्ञापन

प. बंगाल

  • चक्रवाती तूफान अम्फान से प्रभावित राज्य पश्चिम बंगाल में 208 नए मामले सामने आए। बंगाल में संक्रमितों की संख्या 3,667 पर पहुंच गई है। एक दिन पहले ही वायरोलॉजिस्ट ने अम्फान के कारण यहां मामलों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई थी। कोलकाता में 52, हावड़ा में 48, उत्तरी 24 परगना में 21 और हुगली में 20 मामले सामने आए हैं।  इससे पहले यहां एक दिन में सबसे अधिक मामले (158) 10 मई को सामने आए थे। रविवार को 26 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में नए मामले दर्ज किए गए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

तमिलनाडु

  • तमिलनाडु में दूसरे सबसे ज्यादा 765 मामले सामने आए। एक मई के बाद यह पहली बार है जब राज्य में संक्रमितों की संख्या, रोगियों से अधिक रही है। यहां तक की चेन्नई में यह संख्या 10 हजार के पार पहुंच गई। शहर में 587 नए मामले सामने आए हैं।

गुजरात

  • गुजरात में संक्रमितों की संख्या 14 हजार से ऊपर पहुंच गई है। यह महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां रविवार को कोविड-19 के कारण 29 मौतें हुईं। जिसके साथ ही राज्य में मृतकों की संख्या 858 हो गई है। इसमें 28 मौतें अहमदाबाद में हुई हैं। महाराष्ट्र के बाद गुजरात दूसरा ऐसा राज्य है जहां कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। यहां मृत्यु दर 6.1 प्रतिशत है।

दिल्ली

  • दिल्ली में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यहां 508 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 30 मौतें हुई हैं। जिन राज्यों में श्रमिक लौट रहे हैं वहां संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। राजस्थान में 286, उत्तर प्रदेश में 254, मध्यप्रदेश में 219 और बिहार में 180 नए मामले सामने आए। ओडिशा में भी 66 नए मामले दर्ज किए गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed