फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India moves up six places to 60th on Global Innovation Index

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स रैंकिंग में भारत दुनिया का 60वां सबसे इनोवेटिव देश

Fri, 16 Jun 2017 05:02 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Fri, 16 Jun 2017 05:02 AM IST
विज्ञापन
India moves up six places to 60th on Global Innovation Index
इस साल के ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भारत की रैंकिंग में छह पायदान का सुधार आया है। इस सूचकांक में यह 60वीं पोजीशन पर है, जबकि चीन इससे कहीं आगे 22वें स्थान पर है। लगातार पांच साल पिछड़ने के बाद भारत की रैंकिंग में यह सुधार हुआ है। 
विज्ञापन


स्विट्जरलैंड, स्वीडन, नीदरलैंड, अमेरिका और यूके को इस इंडेक्स में ऊंची रैंकिंग हासिल हुई है। यह इंडेक्स कॉर्नेल यूनवर्सिटी, इनसीड और वर्ल्ड इंटेलक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गेनाइजेशन ने बनाई है।
विज्ञापन


वाणिज्य मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि भारत की उपलब्धि इसलिए अहम है क्योंकि पिछले पांच साल से इसकी रैंकिंग में लगातार कमी आ रही थी। भारत को ऊंची रैंकिंग दिलाने के लिए एक टास्कफोर्स बनाई गई थी, जिसे एक इनोवेटिव देश के तौर पर भारत की पोजीशन का आकलन करना था और देश में इनोवेशन के माहौल को बेहतर बनाने के उपाय सुझाने थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स हर साल दुनिया की 30 देशों की अर्थव्यवस्थाओं को कम से एक दर्जन कसौटी पर कसता है। इनमें पेटेंट फाइलिंग, शिक्षा पर खर्च और आर्थिक और सामाजिक ग्रोथ को आगे ले जाने वाले कारक  शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed