फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India most vibrant place for science, more women must pursue it: Scientists on PM's X account

International Women's Day: पीएम मोदी ने अपना सोशल मीडिया खाता महिला अचीवर्स हवाले किया, दिया गया यह संदेश

Sat, 08 Mar 2025 12:23 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 08 Mar 2025 12:23 PM IST
सार

International Women's Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया खाते का संचालन महिला अचीवर्स को सौंपा। यह जिम्मेदारी न्यूक्लियर साइंटिस्ट एलीना मिश्रा और स्पेस साइंटिस्ट शिल्पी सोनी को दी गई। पीएम मोदी के X (ट्विटर) अकाउंट से उन्होंने एक खास संदेश दिया। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
India most vibrant place for science, more women must pursue it: Scientists on PM's X account
पीएम मोदी - फोटो : PTI/ANI

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया खाते का संचालन महिला अचीवर्स को सौंपा। पीएम के इस कदम ने इन असाधारण महिलाओं को अपनी उल्लेखनीय यात्रा, उपलब्धियों और चुनौतियों को राष्ट्र के साथ साझा करने का अनूठा अवसर दिया। ये महिलाएं देश के अलग-अलग कोनों से हैं जिनमें दक्षिण, उत्तर, पूर्व, पश्चिम और मध्य क्षेत्र शामिल हैं। इन महिलाओ में चेन्नई, तमिलनाडु से वैशाली रमेशबाबू, दिल्ली से डॉ. अंजली अग्रवाल, नालंदा, बिहार से अनीता देवी, भुवनेश्वर, ओडिशा से एलिना मिश्रा, राजस्थान से अजयता शाह और सागर, मध्य प्रदेश से शिल्पी सोनी आदि नाम शामिल हैं। 

विज्ञापन


पीएम के सोशल मीडिया अकाउंट से जहां चार महिलाओं ने अपने अनुभव व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत किए, वहीं उनमें से दो - शिल्पी और एलिना - ने संयुक्त रूप से अपनी प्रेरक यात्रा के बारे में शेयर किया। ये महिलाएं खेल, ग्रामीण उद्यमिता, विज्ञान और प्रौद्योगिकी आदि सहित अलग-अलग क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करती हैं।
विज्ञापन


न्यूक्लियर साइंटिस्ट एलीना मिश्रा और स्पेस साइंटिस्ट शिल्पी सोनी ने संयुक्त रूप से अपना अनुभव साझा किया और पीएम मोदी के X (ट्विटर) अकाउंट से उन्होंने एक खास संदेश दिया। दोनों अचीवर्स ने पीएम के एक्स खाते पर अपने संदेश में लिखा, "स्पेस टेक्नोलॉजी, न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी और महिला सशक्तिकरण... हम एलीना मिश्रा और शिल्पी सोनी हैं और हमें महिला दिवस पर प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट्स को संभालने का अवसर मिला है। हमारा संदेश है- भारत विज्ञान के लिए सबसे जीवंत स्थान है, और हम अधिक महिलाओं से इसे अपनाने का आह्वान करते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञान के क्षेत्र में बढ़ते अवसर
दोनों वैज्ञानिकों ने भारत में न्यूक्लियर और स्पेस टेक्नोलॉजी में बढ़ते अवसरों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है, जिससे भारत नवाचार और विकास का केंद्र बन रहा है।

उन्होंने आगे लिखा, "पहले यह कल्पना भी नहीं की जा सकती थी कि न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्र में भारत में इतनी महिलाओं के लिए अवसर होंगे। इसी तरह, स्पेस सेक्टर में महिलाओं और निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी भारत को नवाचार और प्रगति का सबसे शानदार स्थान बना रही है। भारतीय महिलाओं के पास अद्वितीय प्रतिभा है और भारत के पास सही मंच!"

कौन हैं एलीना मिश्रा और शिल्पी सोनी

एलीना मिश्रा
एलीना मिश्रा ओडिशा के भुवनेश्वर की रहने वाली हैं। उनके पिता ने उन्हें विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC), मुंबई में काम करने के लिए चयनित होने के बाद इलेक्ट्रोमैग्नेटिज्म, एक्सीलेरेटर फिजिक्स और न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने प्रोटॉन एक्सीलेरेटर तकनीक और रिमोट हेल्थकेयर के लिए मेडिकल एप्लिकेशन विकसित करने में सहयोग दिया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)




शिल्पी सोनी
शिल्पी सोनी मध्य प्रदेश के सागर की हैं। वह पिछले 24 वर्षों से इसरो से जुड़ी हुई हैं और 35 से अधिक कम्युनिकेशन और नेविगेशन मिशनों में योगदान दिया है। उन्होंने स्पेस टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भरता और नवाचार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि इसरो ने स्पेस ट्रैवलिंग वेव ट्यूब तकनीक को सफलतापूर्वक स्वदेशी रूप दिया है, जो केवल कुछ ही देशों के पास थी। यह भारत को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)




महिला वैज्ञानिकों ने युवाओं को STEM क्षेत्र अपनाने के लिए किया प्रेरित
दोनों वैज्ञानिकों ने युवा महिलाओं से विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) के क्षेत्र में करियर बनाने का आग्रह किया। उन्होंने सरकार की ओर से विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों को भी सराहा।

पीएम मोदी का 'नारी शक्ति' को सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला दिवस पर अपपने संदेश में "नारी शक्ति" को नमन किया और महिला सशक्तिकरण के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

उन्होंने एक्स  पर पोस्ट किया, "हम महिला दिवस पर अपनी नारी शक्ति को नमन करते हैं! हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया है, जो हमारी योजनाओं और कार्यक्रमों में झलकता है। आज, वादे के अनुसार, मेरा सोशल मीडिया अकाउंट्स महिलाएं संभालेंगी, जो विभिन्न क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ रही हैं!"

पहले भी पीएम मोदी कर चुके हैं ऐसा
यह पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री मोदी ने यह पहल की है। 2020 में महिला दिवस के अवसर पर भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स सात महिला अचीवर्स को सौंपा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed