फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india Meteorological Department warns for heavy rain in central Maharashtra, Konkan-Goa

मौसम विभाग ने दी चेतावनी, गोवा-महाराष्ट्र के कई इलाकों में होगी भारी बारिश

Wed, 19 Jul 2017 02:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 19 Jul 2017 02:42 PM IST
विज्ञापन
india Meteorological Department warns for heavy rain in central Maharashtra, Konkan-Goa

मौसम विभाग ने कोंकण-गोवा और महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसमें इन क्षेत्रों में भारी बारिश से भी ज्यादा बारिश के संभावना जताई गई है। रिपोर्ट में कोंकण-गोवा को लाल और मध्य महाराष्ट्र को नारंगी दिखाया गया है, जिसमें बताया गया है कि जुलाई 18 से 19 तक तेज बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन


इसके साथ ही अलिबाग, भिरा, धानु, गोवा पणजी, हारनाई, मुंबई और रतनागिरी में भी तेज बारिश की संभावना जताई है। वहीं महाराष्ट्र के पुणे, अहमदनगर, जालगांव, जेऊर, कोल्हापुर, महाबालेश्वर, मालेगांव, नासिक, संगली, सतारा और सोलापुर में भी बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लाल निशान वाले इलाके के लोगों को ज्यादा सचेत रहने की आवश्यकता होती है। जब कभी कोई अलर्ट और चेतावनी जारी की जाती है। ऐसे में इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा जान माल का नुकसान होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 18 जुलाई की शाम को मौसम विभाग ने अपना बुलेटन जारी किया, जिसमें कई जगहों को लाल चिह्नित किया गया। वहीं जिन क्षेत्रों को नारंगी निशान लगाया गया है वहां अगले 24 घंटे में 12 सेमी तक बारिश की संभावना होती है। जबकि पीले निशान वाले जगहों पर लोगों को सचेत रहने की हिदायत दी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed