फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Meteorological Department says that Monsoon progress likely to slow this week

भारतीय मौसम विभाग का अनुमान, इस सप्ताह धीमी पड़ सकती है मानसून की रफ्तार

Sun, 14 Jun 2020 11:16 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 14 Jun 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
India Meteorological Department says that Monsoon progress likely to slow this week
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

मानसून ने पश्चिम और मध्य भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा प्रभावित किया है। हालांकि, भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि इस सप्ताह मानसून की प्रगति धीमी रहेगी। मानसून केंद्रीय अरब सागर के बाकी हिस्सों में मानसून मजबूत हुआ है। अरब सागर के कुछ उत्तर-पूर्वी हिस्से, गुजरात, दादर एवं नागर हवेली, मुंबई सहित महाराष्ट्र के बचे हिस्से, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्से, छत्तीसगढ़ और झारखंड के अधिकतर हिस्सों और बिहार के कुछ हिस्सों में मानसून तेज हुआ है। 

विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान उत्तरी अरब सागर, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के शेष हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। इसके बाद एक सप्ताह तक मानसून की प्रगति धीमी रहेगी। पिछले सप्ताह मॉनसून की प्रगति में मदद करने वाला निम्न दबाव क्षेत्र कमजोर हो रहा है। 
विज्ञापन


महापात्रा ने कहा, हालांकि अगले सप्ताह बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक और निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है जो मानसून की प्रगति में मदद करेगा। बता दें कि निम्न दबाव क्षेत्र एक चक्रवाती परिसंचरण है जो मानसून की प्रगति में मदद करता है। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे देश में अब तक 31 फीसदी अधिक बारिश हुई है। चार मौसम विभागों में से, दक्षिण प्रायद्वीप में 20 फीसदी, मध्य भारत में 94 फीसदी और उत्तर-पश्चिमी भारत में 19 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश का अनुमान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को बताया कि मानसून गुजरात के कुछ हिस्सों की ओर बढ़ गया है और अगले पांच दिनों में दक्षिण गुजरात के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। अहमदाबाद, गांधीनगर और वलसाड तथा केंद्र शासित प्रदेश दादर और नगर हवेली के इलाकों में अगले 24 घंटे में बारिश का अनुमान है।



आईएमडी के अहमदाबाद केंद्र ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इसके अलावा अगले 24 घंटे में उत्तर गुजरात के कई हिस्सों में, दक्षिण गुजरात के कुछ इलाकों में और सौराष्ट्र- कच्छ के अलग-अलग क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने कहा, 'अगले 48 घंटे के दौरान, मानसून के गुजरात के कुछ और हिस्सों और उत्तर अरब सागर की ओर मानसून के बढ़ने के लिए अनुकूल स्थितियां बन रही हैं।' विज्ञप्ति में कहा गया है कि दक्षिण गुजरात के गई जिलों और सौराष्ट्र के क्षेत्रों में अगले पांच दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed