{"_id":"5f6046558ebc3e6df25cbf1a","slug":"india-meteorological-department-issued-heavy-rain-warning-for-next-four-and-five-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Today: अगले चार-पांच दिनों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Today: अगले चार-पांच दिनों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Tue, 15 Sep 2020 10:13 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 15 Sep 2020 10:13 AM IST
विज्ञापन
आज का मौसम
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले चार से पांच दिनों भारत के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात के कुछ हिस्सों, कर्नाटक के उत्तरी और तटीय इलाकों औऱ केरल में तेज बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी-केंद्रीय हिस्से में कम दबाब बन रहा है, जो कि आंध्र प्रदेश के तटों को भी साथ जोड़ रहा है। भरतीय मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो-तीन दिनों के बीच कम दबाव वाला क्षेत्र पश्चिम औऱ उत्तरी पश्चिमी तेलंगाना की ओर बढ़ेगा।
विज्ञापन
मानसून गर्त अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में स्थित है, जो कि राजस्थान के गंगानगर से लेकर बंगाल की खाड़ी तक फैला है। मानसून गर्त का पूर्वीय अंत गुरुवार यानि कि 17 सितंबर तक दक्षिण में सामान्य स्थिति में रहेगा।
विज्ञापन
समुद्र तल पर एक अपतटीय गर्त दक्षिणी गुजरात तट से उत्तरी कर्नाटक तट तक चल रहा है। ऐसी स्थितियों को देखते हुए ही भारत के प्रायद्विपीय क्षेत्रों में मौसम विभाग भारी और तेज बारिश की उम्मीद कर रहा है। अभी तक देश के उत्तरी-पश्चिमी इलाकों में से मानसून के जाने के कोई संकेत नहीं दिखाई दे रहे हैं।
राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अध्यक्ष के साथी देवी का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी भारत से मानसून के वापस होने का कोई संकेत नहीं मिला है। 17 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव क्षेत्र विकसित हो सकता है लेकिन कुछ निश्चित होने से पहले हमें मॉडल के आकलन करने की आवश्यकता है।
के साथी देवा का आगे कहना है कि मानसून वापसी तभी शुरू हो सकती है, जब एंटीसाइक्लोनिक प्रवाह स्थापित हो जाए और इस क्षेत्र में नमी काफी कम हो जाए।