{"_id":"5f5656488ebc3e54d8154207","slug":"india-meteorological-department-forecasts-above-normal-rainfall-in-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का हाल : सितंबर में होगी सामान्य से ज्यादा बारिश, लेकिन अभी कोई अलर्ट नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मौसम का हाल : सितंबर में होगी सामान्य से ज्यादा बारिश, लेकिन अभी कोई अलर्ट नहीं
Mon, 07 Sep 2020 09:53 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 07 Sep 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
बारिश (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को देश में सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना जताई है। दक्षिण पश्चिम मानसून की वजह से इस वर्ष देश के अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है और इस बार लंबे समय तक मानसून के बने रहने के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
आईएमडी ने महीने के आखिरी दो हफ्तों में भारत के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में अधिक बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी के महानिदेशक डॉ. एम महापात्रा के अनुसार, हालांकि दक्षिण पश्चिम मानसून 17-18 सितंबर से पश्चिम राजस्थान से कोहरे के आगाज के साथ वापस होना शुरू हो जाएगा, लेकिन देश के अन्य हिस्सों में बारिश कम नहीं होगी, क्योंकि खाड़ी के ऊपर नए कम दबाव के क्षेत्र विकसित हो रहे हैं।
विज्ञापन
मानसून 2020 की वर्तमान स्थिति और पूर्वानुमान पर बात करते हुए उनके साथ पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव माधवन भी उपस्थित थे। मानसून के दौरान पर्याप्त वर्षा किसानों के लिए खरीफ बुवाई के हिसाब से खासी अनुकूल है, जो कि मौसम के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। भारत में अब तक 758.2 मिलीमीटर सामान्य के मुकाबले 815 मिमी बारिश हुई है।
विज्ञापन