फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India lost 269 doctors in the second wave of Covid 19 Indian medical association revealed

कोरोना का कहर: दूसरी लहर के दौरान 269 डॉक्टरों की गई जान, सबसे ज्यादा बिहार में हुई मौत

Tue, 18 May 2021 11:02 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 18 May 2021 11:02 AM IST
सार

कोरोना की दूसरी लहर के तहत अबतक 269 डॉक्टरों की जान चली गई है। आईएमए ने इसकी जानकारी दी। बिहार राज्य में सबसे ज्यादा डॉक्टरों की मौत हुई, जबकि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले होने के बाद डॉक्टरों की मौत का आंकड़ा कम है।

विज्ञापन
India lost 269 doctors in the second wave of Covid 19 Indian medical association revealed
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने एक चौंकाने वाला आंकड़ा जारी किया है। आईएमए के मुताबिक, कोरोना की दूसरी लहर के दौरान अबतक 269 डॉकटरों की जान जा चुकी है। आईएमए ने सभी राज्यों का आंकड़ा जारी किया है। हालांकि, पहली लहर की तुलना में दूसरी लहर में डॉक्टरों की हुई मौत का आंकड़ा कम है। बता दें कि कोरोना की पहली लहर के दौरान 748 डॉक्टरों की जान गई थी।

विज्ञापन


आईएमए की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा डॉक्टरों की जान बिहार राज्य में गई है। बिहार में कुल 78 डॉक्टरों ने दूसरी लहर के दौरान दम तोड़ा है। इसके बाद उत्तर प्रदेश का नंबर आता है, जहां 37 डॉक्टरों ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हार मानी है। 
विज्ञापन


इसके बाद दिल्ली में 28 डॉक्टरों की दूसरी लहर के दौरान मौत हुई। वहीं आंध्र प्रदेश में 22 डॉक्टरों ने जान गंवाई। इसके अलावा महाराष्ट्र, जहां सबसे ज्यादा कोरोना के मामले हैं, वहां 14 डॉक्टरों ने दूसरी लहर के दौरान दम तोड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमए के पूर्व अध्यक्ष का निधन
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और हार्ट केयर फाउंडेशन के प्रमुख एवं पद्मश्री डॉ. केके अग्रवाल(62) का सोमवार रात करीब 11.30 बजे कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। वे पिछले कई दिन से एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती थे। तीन दिन पहले ही तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।


पिछले 24 घंटे में 4329 मरीजों की मौत
कोरोना से होने वाली दैनिक मौतों ने अब तक का सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले 24 घंटे में देश में 4329 लोगों ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ दिया। जबकि संक्रमित मामलों में लगातार कमी देखी गई। वहीं दैनिक बढ़ रहे मौत के आंकड़ों ने स्वास्थ्य महकमे के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। यही नहीं पिछले 24 घंटे में 4.22 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed