फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India looks to refresh ties with Lanka, as Harshvardhan srinigla is on four day visit of country

नई दिल्ली: चीनी प्रभाव के बीच भारतीय विदेश सचिव का श्रीलंका दौरा, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

Sat, 02 Oct 2021 01:22 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 02 Oct 2021 01:22 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला इस दौरे में मध्य जिले कैंडी, पूर्वी बंदरगाह शहर त्रिंकोमाली और उत्तरी शहर जाफना का दौरा भी करेंगे। शृंगला का विदेश सचिव के रूप में ये पहला श्रीलंका दौरा है।

विज्ञापन
India looks to refresh ties with Lanka, as Harshvardhan srinigla is on four day visit of country
भारत के विदेश सचिव श्रृंगला आज से 4 दिन के श्रीलंका दौरें पर है। - फोटो : social media

विस्तार

विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला शनिवार को चार दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे। यहां वह राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे समेत शीर्ष नेताओं से मिलेंगे और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों की मजबूती पर बात करेंगे। अपने समकक्ष विदेश सचिव जयनाथ कोलंबेज के न्योते पर पहुंचे शृंगला दोनों देशों के बीच बहुआयामी रिश्तों और द्विपक्षीय साझेदारी को आगे बढ़ाने पर काम करेंगे।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि विदेश सचिव इस दौरे में मध्य जिले कैंडी, पूर्वी बंदरगाह शहर त्रिंकोमाली और उत्तरी शहर जाफना का दौरा भी करेंगे। शृंगला का विदेश सचिव के रूप में ये पहला श्रीलंका दौरा है। श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे जो कि संयुक्त राष्ट्र की बैठक में हिस्सा लेने अमेरिका गए हुए हैं, सोमवार को स्वदेश लौटेंगे। इसके बाद ही उनकी मुलाकात शृंगला से होगी। 
विज्ञापन


भारत से हो बराबरी का व्यवहार
भारत सरकार चीन निवेश के खिलाफ नही हैं। सरकार चाहती है कि श्रीलंका सरकार भारत और चीन दोनों के साथ बराबरी का व्यवहार रखें। भारत सरकार यह भी चाहती है कि श्रीलंका सरकार दोनो देशों के बीच 1987 में हुए समझौते का भी पालन करें जिसके अनुसार श्रीलंका के किसी भी बंदरगाह को अन्य देश को सैन्य इस्तेमाल के लिए नही दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका ने अडाणी ग्रुप को हाल ही में दिया है 700 मिलियन डॉलर का प्रोजेक्ट
श्रीलंका ने हाल ही मे भारत और जापान के द्वारा संयुक्त रूप से बनाए जा रहें कोलंबो पोर्ट के पूर्वी टर्मिनल के सौदे को रद्द कर दिया था। इसके बाद भारत की नाराज़गी को देखते हुए श्रीलंका ने एक बार फिर से इसी बंदरगाह पर एक अन्य टर्मिनल बनाने का काम भारत की कंपनी को सौंपा है। इस टेंडर की लागत मूल्य 700 मिलियन डॉलर है और इसे भारत की दिग्गज कंपनी अडाणी ग्रुप पूरा करेगी। 


इस पश्चिमी कंटेनर टर्मिनल प्रोजेक्ट के निर्माण में भारत सरकार की कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं है। इसके बावजूद भी चीन द्वारा लीज पर लिए गए बंदरगाह के पास में भारत की एक कंपनी द्वारा इसे  बनाया जाना रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। भारत की कंपनी द्वारा इस पश्चिमी कंटेनर टर्मिनल को बनाए जाने की खबरों को भारत द्वारा चीन के प्रभाव को कम करने की कोशिश  बताया जा रहा हैं। वहीं एक ओर यह भी कहा जा रहा है कि भारत सरकार श्रीलंका द्वारा कोलंबो पोर्ट के पूर्वी टर्मिनल के सौदे को रद्द करने के एकतरफा फैसले से अब भी चिंतित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed