फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India logs 1,581 new cases & 33 deaths in the last 24 hours, Active caseload stands at 23,913

काबू में कोरोना : बीते 24 घंटे में मिले 1581 नए केस, 33 की मौत, सक्रिय केस भी और घटे

Tue, 22 Mar 2022 09:44 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 22 Mar 2022 09:44 AM IST
सार

सक्रिय केस की संख्या भी देशभर में घटकर 23,913 हो गई है। महामारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण भी जारी है। अब तक देश में कुल 1,81,56,01,944 खुराक दी जा चुकी है।

विज्ञापन
India logs 1,581 new cases & 33 deaths in the last 24 hours, Active caseload stands at 23,913
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना महामारी पर फिलहाल लगभग काबू पा लिया गया है। हालांकि किसी अनचाहे वैरिएंट के खतरे से इनकार नहीं किया जा सकता। बीते 24 घंटे में 1581 नए केस मिले हैं और 33 लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मंगलवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार अब देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,30,10,971 हो गई। वहीं 33 और मौतों के साथ कुल मृतक संख्या 5,16,543, हो गई है। इसी तरह सक्रिय केस की संख्या भी देशभर में घटकर 23,913 हो गई है। महामारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण भी जारी है। अब तक देश में कुल 1,81,56,01,944 खुराक दी जा चुकी है।सक्रिय केस कुल संक्रमितों के 0.06 फीसदी है। वहीं राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.74 फीसदी। 
विज्ञापन

24 घंटे में सक्रिय केस 1193 कम हुए
बीते 24 घंटे में कोरोना के सक्रिय केस में 1193 की कमी आई है। वहीं दैनिक सकारात्मकता दर 0.28 फीसदी और साप्ताहिक 0.39 फीसदी दर्ज की गई। देश में बीते 24 घंटे में कुल 5,68,471 कोविड टेस्ट किए गए। देश में अब तक कुल 78.36 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं। महामारी से उबर चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,24,70,515 हो गई है, वहीं मृत्युद दर 1.20 फीसदी है। देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 181.56 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में चौथी लहर का खतरा नहीं
उधर, चीन, हांगकांग व यूरोप के कई देशों में एक बार फिर कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं भारत में सक्रिय केस तेजी से घट रहे हैं। टीकाकरण के कारण देश के नागरिकों में बढ़ी प्रतिरोधक क्षमता के कारण वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल चौथी लहर का खतरा नहीं है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed