फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India latest communication satellite GSAT-24 successfully launched

GSAT-24 Satellite: भारत का नवीनतम संचार उपग्रह जीसैट-24 सफलतापूर्वक लॉन्च, ‘डीटीएच’ जरूरतों को पूरा करने में सहायक

Thu, 23 Jun 2022 02:52 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 23 Jun 2022 02:52 PM IST
सार

जीसैट-24 एक 24-केयू बैंड संचार उपग्रह है जिसका वजन 4180 किलोग्राम है, जो डीटीएच अनुप्रयोग की जरूरतों को पूरा करने के लिए अखिल भारतीय कवरेज के साथ है।

विज्ञापन
India latest communication satellite GSAT-24 successfully launched
जीसैट-24 - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) द्वारा निर्मित GSAT-24 उपग्रह को गुरुवार को फ्रेंच गुयाना (दक्षिण अमेरिका) के कौरौ से फ्रांसीसी कंपनी एरियनस्पेस द्वारा सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। जीसैट-24 एक 24-केयू बैंड संचार उपग्रह है जिसका वजन 4180 किलोग्राम है, जो डीटीएच अनुप्रयोग की जरूरतों को पूरा करने के लिए अखिल भारतीय कवरेज के साथ है।  यह अंतरिक्ष क्षेत्र के सुधारों के बाद न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) द्वारा शुरू किया गया पहला मांग संचालित संचार उपग्रह मिशन है। अंतरिक्ष विभाग के तहत भारत सरकार की कंपनी NSIL ने पूरी सैटेलाइट क्षमता टाटा प्ले को लीज पर दी है।

विज्ञापन


एनएसआईएल को मिली थी जिम्मेदारी
जून 2020 में सरकार द्वारा घोषित अंतरिक्ष सुधारों के तहत एनएसआईएल को मांग आधारित मॉडल पर उपग्रह मिशन शुरू करने की जिम्मेदारी दी गई थी। एनएसआईएल के पास उपग्रहों के निर्माण, प्रक्षेपण, स्वामित्व और संचालन तथा अपने ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करने की जिम्मेदारी है। टाटा समूह की डायरेक्ट-टू-होम (डीटीएच) सेवा प्रदाता कंपनी टाटा प्ले को जीसैट-24 संचार उपग्रह की पूरी क्षमता लीज पर दी जाएगी।
विज्ञापन

एरियन-5 रॉकेट के जरिए जीसैट-24 समेत मलेशियाई ऑपरेटर एमईएसैट के लिए एमईएसैट-3डी को भी सफलतापूर्वक उनकी निर्धारित कक्षाओं में प्रक्षेपित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed