{"_id":"614bfd828ebc3e046034e92e","slug":"india-is-not-considering-any-decision-to-lower-the-gap-between-two-doses-of-covishield","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने किया साफ: कम नहीं होगा कोविशील्ड के डोज का अंतर, सबके लिए नियम एक समान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सरकार ने किया साफ: कम नहीं होगा कोविशील्ड के डोज का अंतर, सबके लिए नियम एक समान
Thu, 23 Sep 2021 09:41 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Thu, 23 Sep 2021 09:41 AM IST
सार
विशेषज्ञों का मानना है कि कोविशील्ड के दूसरे डोज के लिए 12-सप्ताह का अंतर सही है। सरकार ने दोनों डोज के बीच 12 सप्ताह का गैप वैज्ञानिक अध्ययनों के आधार पर रखा है, जो कि ज्यादा प्रभावकारी है।
विज्ञापन
कोविशील्ड
- फोटो : twitter@serum institute
विस्तार
भारत सरकार कोविड रोधी वैक्सीन कोविशील्ड के दोनों डोज के बीच 84 दिन के अंतर को कम करने के किसी भी फैसले पर विचार नहीं कर रहा है। वरिष्ठ विशेषज्ञों ने कहा कि सरकार कोविशील्ड की दो खुराक के बीच के अंतर को नहीं घटाएगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात कही जा रही थी कि भारत में जल्द ही कोविशील्ड के पहले और दूसरे डोज के बीच के समय को कम किया जा सकता है, जिससे लोग कम समय में कोविशिल्ड के दोनों डोज ले सकेंगे, लेकिन सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसा कुछ भी विचार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, पिछले दिनों केरल हाईकोर्ट ने कोविशील्ड टीके की पहली खुराक के चार सप्ताह बाद ही दूसरी खुराक लेने का आदेश जारी किया था, लेकिन केरल हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ केंद्र ने अपील दायर की।
विज्ञापन
..तो केंद्र के सामने खड़ी होंगी बड़ी चुनौती
केंद्र ने अपनी अपील में कहा है कि अगर केरल हाईकोर्ट की एकल पीठ की ओर से तीन सितंबर को दिए गए आदेश को वापस नहीं लिया गया तो कोविड-19 से मुकाबला करने की केंद्र सरकार की रणनीति के क्रियान्वयन में समस्या पैदा हो सकती है। कोविशील्ड के दूसरे डोज के लिए 12 हफ्तों यानी 84 दिनों के लिए इंतजार करना जरूरी है। सरकार ने समयावधि बढ़ाने के पीछे वैज्ञानिक तथ्यों का हवाला दिया है, जिसमें कहा गया है कि दो डोज के बीच लंबे अंतराल से वैक्सीन का असर ज्यादा दिखा।
विज्ञापन