{"_id":"65822ed0b7333004160738e5","slug":"india-is-fast-growing-economy-lok-sabha-speaker-discussed-with-european-parliament-delegation-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Om Birla: ओम बिरला ने यूरोपीय संसद के प्रतिनिधिमंडल से की चर्चा, बोले- भारत 2047 तक बन जाएगा विकसित राष्ट्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Om Birla: ओम बिरला ने यूरोपीय संसद के प्रतिनिधिमंडल से की चर्चा, बोले- भारत 2047 तक बन जाएगा विकसित राष्ट्र
Wed, 20 Dec 2023 05:31 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Wed, 20 Dec 2023 05:31 AM IST
सार
यूरोपीय संसद के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए बिरला ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे जीवंत लोकतंत्र है। उन्होंने कहा कि संवाद, बहस और चर्चा भारतीय संसदीय लोकतंत्र की आधारशिला हैं।
विज्ञापन
लोक सभा स्पीकर ओम बिरला
- फोटो : यूट्यूब @ संसद टीवी
विस्तार
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कहा कि भारत मजबूत और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और वह 2047 तक विकसित राष्ट्र बन जाएगा। वे यूरोपीय संसद के प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा, भारत और यूरोप 'लोकतंत्र, कानून के शासन और विविधता' के मूल्यों पर आधारित एक वैश्विक नजरिये को साझा करते हैं। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारत के साथ संबंधों के प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष मोर्टेन लोककेगार्ड और सुरक्षा व रक्षा पर उपसमिति के अध्यक्ष नथाली लोइसो ने किया।
विज्ञापन
संवाद, बहस और चर्चा भारतीय संसदीय लोकतंत्र की आधाशिला हैं
यूरोपीय संसद के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए बिरला ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे जीवंत लोकतंत्र है। उन्होंने कहा कि संवाद, बहस और चर्चा भारतीय संसदीय लोकतंत्र की आधारशिला हैं। भारत की संघीय लोकतांत्रिक संरचना के बारे में बोलते हुए, ओम बिरला ने कहा कि भारत की सांविधानिक प्रणाली के तहत राज्य के तीन अंग नियंत्रण और संतुलन की पारदर्शी प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए सद्भाव में काम करते हैं।
विज्ञापन
यूरोपीय संसद के सदस्यों ने जी-20 में की भारत के नेतृत्व की सराहना
बैठक के दौरान यूरोपीय संसद के सदस्यों ने जी-20 में भारत के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने आतंकवाद और दुनिया के सामने मौजूद अन्य वैश्विक चुनौतियों के खिलाफ भारत की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। यूरोपीय संसद के सदस्यों ने दो देशों की संसदों के बीच संसदीय सहयोग बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन