{"_id":"5e44361b8ebc3ee5c31c2a79","slug":"india-is-already-free-so-why-are-the-slogans-of-freedom-being-raised-ravi-shankar-prasad","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश पहले ही आजाद है तो आजादी के नारे क्यों लगाए जा रहे हैं: रविशंकर प्रसाद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देश पहले ही आजाद है तो आजादी के नारे क्यों लगाए जा रहे हैं: रविशंकर प्रसाद
Wed, 12 Feb 2020 11:04 PM IST
Mohit Mudgal
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
रविशंकर प्रसाद
- फोटो : Twitter
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आजादी के नारे लगाने वाले प्रदर्शकारियों पर सवाल उठाते हुए बुधवार को कहा कि देश तो पहले ही आजाद है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 19 (1) के तहत देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का प्रयोग किया जाता है, लेकिन यह अनुच्छेद हमें इस तरह की आजादी पर समुचित प्रतिबंध की भी याद दिलाता है।
विज्ञापन
प्रसाद ने ट्वीट किया, 'हम आजकल कुछ जगहों पर 'आजादी-आजादी' के नारे सुन रहे हैं। किस से आजादी? लोग खुलकर सरकार की आलोचना करते हैं। वह किसी को चुन सकते हैं या किसी को नकार सकते हैं। उनमें से कुछ विश्वविद्यालयों का घेराव और पुलिस के खिलाफ नाराजगी भी जता चुके हैं। फिर किससे आजादी?'
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने 'टाइम्स नाउ समिट' को संबोधित करते हुए कहा, 'आपकी आजादी का आलम यह है कि आप अपने ही विश्वविद्यालय का घेराव करते हैं और पुलिस से भी लड़ते हैं। फिर आपको किससे आजादी चाहिए? इस सवाल पर बहस होनी चाहिए।'