{"_id":"6776a6fa7e399a480e07c389","slug":"india-iran-trade-crude-oil-business-iranian-official-looking-at-resuming-supply-trade-basket-expansion-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Iran Trade: भारत के साथ कच्चे तेल का व्यापार फिर शुरू करना चाहता है पश्चिमी एशियाई देश, मिले बड़े संकेत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-Iran Trade: भारत के साथ कच्चे तेल का व्यापार फिर शुरू करना चाहता है पश्चिमी एशियाई देश, मिले बड़े संकेत
Thu, 02 Jan 2025 08:17 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Thu, 02 Jan 2025 08:17 PM IST
सार
ईरानी अधिकारी ने संकेत दिए हैं कि भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति फिर से शुरू करने पर विचार किया जा सकता है। इस बड़ी पहल के बाद दोनों देशों के व्यापार विस्तार पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।
विज्ञापन
कच्चा तेल संयंत्र (प्रतीकात्मक)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
ईरान और भारत के बीच लंबे समय से कच्चे तेल का व्यापार होता रहा है। ताजा घटनाक्रम में एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने कहा, भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति फिर से शुरू करने के तरीकों पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ईरान समग्र व्यापार विस्तार करने का इच्छुक है। ईरानी अधिकारी ने कहा, 'हम रणनीतिक रूप से अहम चाबहार बंदरगाह के माध्यम से पेट्रो-रसायन क्षेत्र सहित कई चीजों का द्विपक्षीय व्यापार करना चाहते हैं।'
ईरान के प्रति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन का रवैया भी बदलेगा
भारत में मौजूद इस वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के अस्तित्व में आने के बाद तेहरान के प्रति उनका रवैया पहले कार्यकाल की तरह ही रहेगा, ऐसी संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि वैश्विक भूराजनीति में चीन द्वारा अपनी रणनीतिक ताकत बढ़ाने के साथ महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं।