{"_id":"643f139a3fb739c127086a53","slug":"india-invites-sco-countries-to-join-mission-life-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Climate change: भारत ने SCO देशों को मिशन लाइफ में शामिल होने का दिया न्योता, पर्यावरण मंत्री किया आह्वान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Climate change: भारत ने SCO देशों को मिशन लाइफ में शामिल होने का दिया न्योता, पर्यावरण मंत्री किया आह्वान
Wed, 19 Apr 2023 03:33 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 19 Apr 2023 03:33 AM IST
सार
भूपेंद्र यादव ने कहा, भारत के लिए एससीओ का महत्वपूर्ण स्थान है क्योंकि यह क्षेत्र में बहुपक्षीय, राजनीतिक सुरक्षा, आर्थिक और सामाजिक लोगों के संपर्क को बढ़ावा देने में विश्वास करता है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय पर्यावरण और जलवायु पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने दुनिया के देशों खासतौर पर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों को मिशन लाइफ के तहत सहयोग का आह्वान किया है। यादव ने कहा कि भारत की एससीओ की अध्यक्षता सुरक्षा की ओर बढ़ता एससीओ के मंत्र से निर्देशित होती है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में किंगदाओं शिखर सम्मेलन में दिया था।
विज्ञापन
भूपेंद्र यादव ने कहा, भारत के लिए एससीओ का महत्वपूर्ण स्थान है क्योंकि यह क्षेत्र में बहुपक्षीय, राजनीतिक सुरक्षा, आर्थिक और सामाजिक लोगों के संपर्क को बढ़ावा देने में विश्वास करता है। उन्होंने कहा कि भारत जलवायु परिवर्तन की लड़ाई में तत्परता के साथ जुटा है और उसका मानना है कि तय प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए वह संकल्पित है।
विज्ञापन
भारत के अनुभव को साझा करते हुए यादव ने मिशन लाइफ की जानकारी दी जिसकी शुरुआत 20 अक्तूबर, 2022 को प्रधानमंत्री ने की थी। उन्होंने एससीओ समुदाय का मिशन लाइफ में वैयक्तिक, पारिवारिक और सामुदायिक स्तर पर कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री पर्यावरण संरक्षण के लिए जिम्मेदार एससीओ सदस्य देशों के मंत्रालयों और विभागों के प्रमुखों की चौथी बैठक को संबोधित कर रहे थे। वर्चुअल बैठक में एससीओ सदस्य देशों के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जिसमें कजाकिस्तान, चीन, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूसी संघ, ताजिकिस्तान के मंत्री इस बैठक में हिस्सा ले रहे थे। उज्बेकिस्तान और एससीओ सचिवालय के प्रतिनिधि भी इस बैठक में थे। बैठक में यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के मुद्दों के लिए जिम्मेदार एससीओ सदस्य देशों के मंत्रालयों और एजेंसियों के प्रमुखों की चौथी बैठक के परिणामों में संयुक्त विज्ञप्ति को अपनाया गया।
यादव ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग की अवधारणा को लागू करने का आह्वान किया। बैठक में सभी सदस्य देशों ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में 2022-24 के दौरान मिलजुल कर काम करने के लिए एससीओ की अवधारणा के अनुकूल कार्य योजना के आधार पर संयुक्त कार्य योजना तैयार की गई।