{"_id":"5dc0c3d58ebc3e93cc441f09","slug":"india-international-science-festival-begins-in-kolkata-from-today-pm-modi-will-address","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता में आज से इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल शुरू, पीएम मोदी करेंगे संबोधित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता में आज से इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल शुरू, पीएम मोदी करेंगे संबोधित
Tue, 05 Nov 2019 06:06 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 05 Nov 2019 06:06 AM IST
विज्ञापन
इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पांचवां इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल मंगलवार से शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चार-दिवसीय आयोजन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगे। समारोह में केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन के अलावा विभिन्न राज्यों के मंत्री और वैज्ञानिक हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
इस बार फेस्टिवल की थीम है—रिसर्च, इंनोवेशन एंड साइंस एम्पावरिंग द नेशनल। फेस्टिवल में देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले ढाई हजार छात्रों समेत लगभग 12 हजार लोग हिस्सा लेंगे। इस दौरान कई तरह के कार्यक्त्रस्मों का आयोजन किया जाएगा जिनमें साइंस लिटरेचर फेस्टिवल, इंटरनेशनल साइंस फिल्म फेस्टिवल, स्टार्टअप कॉनक्लेव और साइंस एक्सपो शामिल हैं।
विज्ञापन
फेस्टिवल में विज्ञान के विकास में महिला वैज्ञानिकों और उद्यमियों की भूमिका को खास तौर पर रेखांकित किया जाएगा। इस आयोजन में लगभग सात सौ महिला वैज्ञानिकों व उद्यिमयों के भी हिस्सा लेने की उम्मीद है।
विज्ञापन