फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Indonesia PM Modi congratulated newly elected Prabowo Subianto

India-Indonesia: 'नए राष्ट्रपति के साथ काम करने को उत्सुक', PM मोदी ने नवनिर्वाचित प्रबोवो सुबिआंतो को दी बधाई

Mon, 19 Feb 2024 02:14 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 19 Feb 2024 02:14 AM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती देने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने सफल राष्ट्रपति चुनाव के लिए इंडोनेशिया के लोगों को शुभकामनाएं भी दीं।

विज्ञापन
India Indonesia PM Modi congratulated newly elected Prabowo Subianto
पीएम मोदी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो को बधाई दी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इंडोनेशिया के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती देने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने सफल राष्ट्रपति चुनाव के लिए इंडोनेशिया के लोगों को शुभकामनाएं भी दीं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, 'सफल राष्ट्रपति चुनाव और प्रबोवो सुबिआंतो के नेतृत्व पर इंडोनेशिया के लोगों को बधाई। उन्होंने आगे लिखा, 'भारत और इंडोनेशिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए नए राष्ट्रपति के साथ काम करने को उत्सुक हूं।'
विज्ञापन


इन्हें दो बार राष्ट्रपति पद की दौड़ में मिल चुकी है हार
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 15 फरवरी को अनौपचारिक वोटों की गिनती के बाद इंडोनेशियाई रक्षा मंत्री प्रबोवो सुबियांतो ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत की घोषणा की, जिसमें उन्हें अपने प्रतिद्वंद्वियों पर काफी बढ़त मिली। इससे पहले 72 वर्षीय पूर्व विशेष बल कमांडर दो बार राष्ट्रपति पद की दौड़ में हार गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 में क्या था आंकड़ा
बता दें कि इंडोनेशिया की कुल 27 करोड़ आबादी में से 20.4 करोड़ लोग मतदान के लिए पंजीकृत थे। मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया। पिछले बार 2019 में 81 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था। एक दिवसीय चुनाव में मतदाताओं न सिर्फ राष्ट्रपति बल्कि, उपराष्ट्रपति, संसदीय और स्थानीय प्रतिनिधियों का भी चुनाव किया।


इंडोनेशिया में 18 राजनीतिक दल हैं, जो 575 संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ रहे थे। वर्तमान में जोको विडोडो (जोकोवी) इंडोनेशिया के राष्ट्रपति हैं, जो पिछले 10 वर्षों से इंडोनेशिया के शीर्ष पद पर बैठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed