फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India in touch with Pakistan to provide uninterrupted diplomatic access to Kulbhushan Jadhav

कुलभूषण जाधव को निर्बाध राजनयिक पहुंच मुहैया कराने के लिए पाकिस्तान के संपर्क में भारत

Sat, 07 Dec 2019 03:49 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Sat, 07 Dec 2019 03:49 AM IST
विज्ञापन
India in touch with Pakistan to provide uninterrupted diplomatic access to Kulbhushan Jadhav
कुलभूषण जाधव

पाकिस्तानी जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को निर्बाध रूप से राजनयिक पहुंच मुहैया कराने को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह लगातार पड़ोसी देश से संपर्क बनाए हुए है। मंत्रालय का कहना है कि भारत की ओर से पाकिस्तान से कहा गया है कि कुलभूषण जाधव को तुरंत, प्रभावी और निर्बाध राजनयिक पहुंच दी जाए।

विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तान ने सितंबर में कहा था कि जाधव को दूसरी राजनयिक पहुंच नहीं दी जाएगी, जिसके बाद भारत ने कहा था कि मामले में वह अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के फैसले को पूरी तरह लागू कराने का प्रयास जारी रखेगा।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि कुलभूषण जाधव के मामले में हम कूटनीतिक चैनलों के माध्यम से पाकिस्तान के संपर्क में हैं। इस मामले पर बातचीत की प्रकृति के बारे में सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं करुंगा। दरअसल, उनसे पूछा गया था कि जाधव को दूसरी राजनयिक पहुंच के बारे में क्या प्रगति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय अदालत के फैसले के मद्देनजर में हमने पाकिस्तान से त्वरित, प्रभावी और निर्बाध राजनयिक पहुंच का आग्रह किया है और देखते हैं कहां तक जाता है। इस मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ बातचीत हुई है।

गौरतलब है कि जाधव को पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने जासूसी और आतंकवाद के आरोपों में अप्रैल 2017 में मौत की सजा सुनाई थी। इसके कुछ समय बाद भारत ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। जहां जाधव की मौत की सजा को चुनौती दी गई थी।


इसके बाद अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने 17 जुलाई को अपने आदेश में पाकिस्तान को जाधव की सजा पर प्रभावी समीक्षा करने और अविलंब राजनयिक पहुंच मुहैया कराने का आदेश दिया था। तब पाकिस्तान के राजनयिक पहुंच देने पर भारतीय उच्चायोग के उप राजदूत गौरव अहलूवालिया ने बीती दो सिंतबर को जाधव से मुलाकात भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed