{"_id":"5aa741954f1c1b8f778b516f","slug":"india-in-tops-list-of-arms-buyers-pakistan-is-a-biggest-client-of-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार खरीदने के मामले में टॉप लिस्ट में भारत, चीन करता है पाकिस्तान को सप्लाई ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हथियार खरीदने के मामले में टॉप लिस्ट में भारत, चीन करता है पाकिस्तान को सप्लाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 13 Mar 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
हथियार आयात करने के मामले में भारत दुनिया के सबसे बड़े देशों के रूप में सामने आया है। 2013 से 2017 के बीच भारत ने 12 फीसदी ग्लोबल आयात किया। सोमवार को ग्लोबल थिंक टैंक स्टाकहॉल्म इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा जारी डाटा के मुताबिक हथियार आयात करने के मामले में भारत ने 24 फीसदी वृद्धि दर्ज की है। यह बढ़ोतरी 2008 से 2012 और 2013 से 2017 के बीच दर्ज की गई।
विज्ञापन
भारत को सऊदी अरब, इजिप्ट, यूएई, चीन, आस्ट्रेलिया, अल्जीरिया, इराक, पाकिस्तान और इंडोनेशिया जैसे देश फॉलो करते हैं। 2013-2017 से भारत के सबसे बड़े हथियार आपूर्तिकर्ता रूस (62%), अमेरिका (15%) और इजरायल (11%) थे।
विज्ञापन
वहीं चीन अपने मजबूत डिफेंस इंडस्ट्रियल बेस फिगर की वजह से दुनिया के पांच सबसे बड़े हथियारों के एक्सपोर्टर के रूप में सामने आया है। बाकी यूएस, रूस, फ्रांस और जर्मनी भी हथियारों के बड़े एक्सपोर्टर हैं।
विज्ञापन
ये सभी देश एक साथ 74 फीसदी हथियारों के एक्सपोर्टर हैं। चीन का सबसे बड़ा ग्राहक पाकिस्तान है जोकि 35 फीसदी हथियार लेता है, वहीं बांग्लादेश 19 फीसदी हथियार लेता है। आपको बता दें कि सोमवार को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि डिफेंस पीएसयू और आयुध कारखानों को बहुत अधिक गतिशील बनाने की जरूरत है।