फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India hits out at OIC for 'unwarranted' comments on delimitation exercise in J&K

India attacks OIC: मुस्लिम देशों के संगठन को भारत ने फिर लगाई फटकार, जम्मू-कश्मीर के परिसीमन को लेकर दिया था बयान

Mon, 16 May 2022 08:46 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 16 May 2022 08:46 PM IST
सार

भारत की तरफ से यह सख्त प्रतिक्रिया ऐसे समय में जारी की गई है, जब ओआईसी ने जम्मू कश्मीर में परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की।

विज्ञापन
India hits out at OIC for 'unwarranted' comments on delimitation exercise in J&K
OIC

विस्तार

भारत ने जम्मू कश्मीर में परिसीमन को लेकर इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) को फटकार लगाई है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बयान जारी कर ओआईसी की इस तरह की अवांछित टिप्पणियों की अलोचना की और नाम लिए बिना पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि इस संगठन को एक देश की शह पर सांप्रदायिक एजेंडा चलाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन


भारत की तरफ से यह सख्त प्रतिक्रिया ऐसे समय में जारी की गई है, जब ओआईसी ने जम्मू कश्मीर में परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ‘‘हमें आश्चर्य है कि ओआईसी ने एक बार फिर भारत के आंतरिक मामलों के लेकर अवांछित टिप्पणियां कीं हैं।’’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अतीत में भी भारत सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर को लेकर ओआईसी के बयानों को सिरे से खारिज किया था। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न और अटूट हिस्सा है। बागची ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि ओआईसी को एक देश की शह पर भारत को लेकर अपना ‘सांप्रदायिक एजेंडा’ चलाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed