फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India has less than one doctor for every 1,000 population

आबादी पर डॉक्टरों की संख्या के मामले में पाकिस्तान से भी पिछड़ा है भारत

Fri, 21 Jul 2017 09:30 PM IST
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी Updated Fri, 21 Jul 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
India has less than one doctor for every 1,000 population
demo pic

भारत लगातार डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। भारतीय चिकित्सा परिषद के द्ववारा दी गई जानकारी के मुताबिक भारत में 1,000 की आबादी पर डॉक्टरों की संख्या एक से कम है। यह संख्या विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानक से कम है।

विज्ञापन



इस जानकारी के बारें में लोकसभा में शुक्रवार को स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया है। उनके मुताबिक इस साल 31 मार्च को राज्य चिकित्सा परिषदों में पंजीकृत एलोपैथिक डॉक्टर की संख्या 10,22,859 थी। प्रश्नोतर काल के दौरान उन्होंने कहा कि एक अनुमान के मुताबिक अभी करीब 80 फीसदी डॉक्टर मौजूद हैं और अभी लगभग 8.18 लाख डॉक्टर सेवा के लिए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


भारत में एक हजार की आबादी पर डॉक्टरों की संख्या का अनुपात 0.62:1000 है। मालूम हो कि डब्ल्यूएचओ एक हजार की आबादी पर एक डॉक्टर का मानक तय करता है। कुछ अन्य देशों में डॉक्टर-जनसंख्या का अनुपात: ऑस्ट्रेलिया - 3.374: 1000, ब्राजील - 1.852: 1000, चीन - 1.49: 1000, फ्रांस - 3.227: 1000, जर्मनी - 4.125: 1000, रूस - 3.306: 1000, यूएसए - 2.554: 1000, अफगानिस्तान - 0.304: 1000, बांग्लादेश - 0.3 9 8: 1000, पाकिस्तान - 0.806: 1000 है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार का जोर डॉक्टर की संख्या को आबादी के अनुपात में सुधार करना था। उन्होंने आगे बताया कि देश में 479 मेडिकल कॉलेज हैं जिनमें 67,218 एमबीबीएस सीटों की संख्या है। पिछले तीन सालों में 12,870 एमबीबीएस सीटें बढ़ाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed