{"_id":"648f0e087b132e33c0027b74","slug":"india-has-been-giving-befitting-reply-to-anyone-casting-evil-eye-on-it-jp-nadda-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: भाजपा सरकार के नौ साल पर बोले नड्डा- बुरी नजर डालने वाले को करारा जवाब देता है भारत, बदल रही छवि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: भाजपा सरकार के नौ साल पर बोले नड्डा- बुरी नजर डालने वाले को करारा जवाब देता है भारत, बदल रही छवि
Sun, 18 Jun 2023 07:30 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवसागर (असम)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवसागर (असम)
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 18 Jun 2023 07:30 PM IST
सार
जेपी नड्डा ने कहा कि मौजूदा शासन के तहत देश की छवि में भारी बदलाव आया है, खासकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर। उन्होंने कहा, सेवा हो, सुशासन हो, गरीब कल्याण हो, केंद्र सरकार ने सभी मोर्चों पर काम किया है।
विज्ञापन
जेपी नड्डा।
- फोटो : ट्विटर/जगत प्रकाश नड्डा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को कहा कि भारत देश पर बुरी नजर डालने वाले किसी भी व्यक्ति को करारा जवाब देता रहा है। यहां पार्टी की एक रैली में उन्होंने कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने देश की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए काम किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, डोकलाम गतिरोध हो या सर्जिकल स्ट्राइक, भारत ने दिखा दिया है कि कोई भी हम पर बुरी नजर नहीं डाल सकता। नड्डा ने यह भी कहा कि केंद्र में राजग सरकार के नौ साल मजबूत फैसलों से चिह्नित हैं, जिन्होंने देश को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा, 2014 से पहले भारत भ्रष्टाचार, नीतिगत पंगुता और घोटालों के लिए जाना जाता था। अब हम एक निर्णायक, मजबूत और आगे बढ़ने वाली सरकार के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
नड्डा ने कहा कि मौजूदा शासन के तहत देश की छवि में भारी बदलाव आया है, खासकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर। उन्होंने कहा, सेवा हो, सुशासन हो, गरीब कल्याण हो, केंद्र सरकार ने सभी मोर्चों पर काम किया है।
विज्ञापन