{"_id":"60d750e58ebc3e32351b9478","slug":"india-has-administered-more-than-32-crores-covid19-vaccine-doses-so-far","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 32 करोड़ के पार, 24 घंटे में 61 लाख से अधिक खुराक लगाई गईं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 32 करोड़ के पार, 24 घंटे में 61 लाख से अधिक खुराक लगाई गईं
Sat, 26 Jun 2021 09:38 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 26 Jun 2021 09:38 PM IST
सार
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 32 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी हैं। इसमें 5.55 करोड़ से अधिक लोगों को दोनों डोज लगाई गई हैं।
विज्ञापन
भारत में कोरोना टीकाकरण
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में चल रहे कोरोना टीकाकरण के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बड़ी जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 32 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी हैं। इसमें 5.55 करोड़ से अधिक लोगों को दोनों डोज लगाई गई हैं।
विज्ञापन
मंत्रालय के मुताबिक सरकार ने अब तक राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड टीके की 31.17 करोड़ से अधिक खुराक मुफ्त श्रेणी और राज्यों द्वारा सीधी खरीद की श्रेणी के माध्यम से प्रदान की है। इसमें से कुल खपत (अपव्यय सहित) 29.71 करोड़ खुराक है। राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 1.45 करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध हैं, जिन्हें दिया जाना बाकी है।
विज्ञापन
इस बीच, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जारी एक बयान में कहा गया कि पिछले छह दिनों में टीके की 3.77 करोड़ खुराक दी गई। बयान के मुताबिक, देश के 128 जिलों में 45 वर्ष से अधिक की आबादी के 50 प्रतिशत से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया है और 16 जिलों में इस आयु वर्ग के 90 प्रतिशत से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन
पीएमओ ने कहा, ‘‘ छह दिनों में 3.77 करोड़ खुराक दी गई, जो मलेशिया, सऊदी अरब और कनाडा जैसे देशों की पूरी आबादी से अधिक है।’’ मोदी ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए राज्यों के साथ काम करने का भी निर्देश दिया कि जांच की गति कम न हो क्योंकि यह संक्रमण का पता लगाने और इसे रोकने के लिए महत्त्वपूर्ण हथियार है।