फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Global Forum annual investment summit NXT10 Amit Shah India Fragile 5 top 5 world economies

NXT10 Summit: भारत 'फ्रैजाइल 5' से विश्व की पांच शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ, सम्मेलन में बोले शाह

Thu, 07 Mar 2024 02:16 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 07 Mar 2024 02:16 AM IST
सार

शाह ने कहा, आज भारत एक नीति-संचालित राज्य के रूप में उभरा है और इस साल के अंत तक देश चार ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

विज्ञापन
India Global Forum annual investment summit NXT10 Amit Shah India Fragile 5 top 5 world economies
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई

विस्तार

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, भारत एक आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर देश है, जिसने खुद को निष्क्रिय सरकार से गतिशील सरकार में, प्रतिगामी से प्रगतिशील विकास में और नाजुक पांच से शीर्ष पांच अर्थव्यवस्था में बदल दिया है। कांग्रेस की अगुवाई वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के समय महंगाई दहाई अंक में पहुंच गई थी। हमारी सरकार ने इसे पांच फीसदी से नीचे रोक रखा है।

विज्ञापन


शाह ने बुधवार को इंडिया ग्लोबल फोरम के वार्षिक निवेश शिखर सम्मेलन में कहा, पिछले 10 वर्षों में हुई प्रगति की तुलना पिछली संप्रग सरकार के शासनकाल से की जानी चाहिए। यूपीए के 10 साल देश की विकास गाथा से लगभग गायब थे। पीएम मोदी ने ऐसी परिस्थितियों में (2014 में) देश की बागडोर संभाली। गृह मंत्री ने कहा, आगामी लोकसभा चुनाव में हम सरकार के 10 वर्ष के कामकाज और अगले 25 साल की रूपरेखा को लेकर जाएंगे।
विज्ञापन


गृह मंत्री ने कहा, 2014 से पहले भारतीय अर्थव्यवस्था की हालत नाजुक थी। मुद्रास्फीति ऊंचे स्तर पर थी और राजकोषीय घाटा भी नियंत्रण से बाहर था। 2004 से 2014 तक औसत मुद्रास्फीति दर 8.2 फीसदी थी और 2010-11 और 2013-14 के बीच दोहरे अंक में थी। 2013-14 में देश की जीडीपी वृद्धि 6.9 फीसदी थी, जबकि आज यह 8.4 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 वर्ष में मेट्रो वाले शहर 5 से 20, हवाईअड्डे 74 से 150 हुए
पिछले 10 सालों में हुए विकास का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने इन वर्षों में बहुत सारे परिवर्तन किए हैं। मेट्रो वाले शहर पहले पांच थे, अब 20 हैं। हवाईअड्डों की संख्या 74 से बढ़कर आज 150 हो गई है। 2013-14 में देश में 91,000 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग थे, जो 2023 में 1,45,000 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग बन चुके हैं। पिछली सरकार के आखिरी बजट में पूंजीगत व्यय 2,00,000 करोड़ रुपये था, जो मोदी सरकार के पिछले महीने पेश किए गए बजट में बढ़कर 11,00,000 करोड़ रुपये हो गया।

शाह ने कहा कि ये आंकड़े बताते हैं कि देश कितने सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ रहा है। गृह मंत्री ने कहा, यूपीए सरकार के समय 12 लाख करोड़ रुपये के विभिन्न घोटालों से देश का विश्वास हिल गया था। आज भारत एक नीति-संचालित राज्य के रूप में उभरा है और इस साल के अंत तक देश 4 लाख करोड़
अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
 
2047 तक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य
गृह मंत्री ने पीएम मोदी को दूरदर्शी प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र के रूप में विश्व गुरु बनाने का लक्ष्य रखा है। भारत का विकास सिर्फ सरकार की महत्वाकांक्षा से नहीं, बल्कि नागरिकों के आत्मविश्वास से हो सकता है। उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य 2025 तक एक अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने का है।

भारत वैश्विक मानचित्र पर मजबूत बनकर उभरा
शाह ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मानचित्र पर ब्लैकस्पॉट से ब्राइटस्पॉट बनकर उभरा है। मौन प्रधानमंत्री से एक ऊर्जावान प्रधानमंत्री तक की यात्रा पीएम मोदी ने कराई है। देश में बहुत बड़ा परिवर्तन हुआ है। राजनीतिक स्थिरता आई है, भष्टाचारमुक्त शासन है, जनकल्याणकारी नीतियां है। आज देश को नरेंद्र मोदी के रूप में ऐसा दूरदर्शी प्रधानमंत्री और नेता मिला है, जिन्होंने 23 साल में कोई अवकाश नहीं लिया है और सतत रूप से कार्य के प्रति समर्पित रहे हैं।


पूर्वोत्तर, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और जम्मू-कश्मीर में हिंसा 72 फीसदी घटी : शाह ने कहा, पूर्वोत्तर, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और जम्मू-कश्मीर में हिंसा के मामलों में 72 फीसदी की कमी आई है और 10,000 उग्रवादी हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटे। केंद्रीय मंत्री ने आपराधिक कानूनों में सुधार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश आंतरिक सुरक्षा खासकर महिलाओं के लिए और सुरक्षित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed