फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India G20 First Environment Climate Sustainability Working Group Meet in Bengaluru latest updates

India G20: पर्यावरण स्थिरता कार्य समूह की पहली बैठक आज से, जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने पर होगी चर्चा

Thu, 09 Feb 2023 06:57 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 09 Feb 2023 06:57 AM IST
सार

G20 Meet in Bengaluru: केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता मंत्रालय में सचिव लीना नंदन करेंगी।  

विज्ञापन
India G20 First Environment Climate Sustainability Working Group Meet in Bengaluru latest updates
G20 Meet in Bengaluru - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की अध्यक्षता में जी-20 समूह की पर्यावरण और जलवायु स्थिरता कार्य समूह की पहली बैठक आज से बंगलुरु में शुरू होगी, जो 11 फरवरी तक चलेगी। पर्यावरण को लेकर भारत की अध्यक्षता में जी-20 की यह पहली बैठक है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से आयोजित बैठक की अध्यक्षता मंत्रालय में सचिव लीना नंदन करेंगी। जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए एक एकीकृत, व्यापक और सर्वसम्मत दृष्टिकोण अपनाने के मकसद के साथ जी-20 देशों के कई प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन


इससे पहले, केंद्रीय वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा था कि बेंगलुरु में होने वाली जी-20 के पर्यावरण और जलवायु स्थिरता समूह की बैठक कई मायनों में खास होगी। बैठक में इस बार भूमि क्षरण को रोकने की दिशा में पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली में तेजी लाने और जैव विविधता को समृद्ध करने के लिए स्थाई और जलवायु लचीली ब्लू इकॉनमी को बढ़ावा देने पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि बैठक में संसाधन दक्षता और अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने के विषय पर भी सदस्य देशों के साथ परामर्श होगा।
विज्ञापन


यादव ने बताया कि बेंगलुरु में होने वाली पर्यावरण और जलवायु स्थिरता समूह की बैठक लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट और रेसिलियंट डेवलपमेंट पैराडाइम को बढ़ावा देगी। इस आयोजन में दुनिया के साथ जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए एक एकीकृत और सर्वमान्य दृष्टिकोण के साथ पर्यावरण संरक्षण पर मंथन किया जाएगा। इस बैठक के बाद पर्यावरण को लेकर गांधीनगर, मुंबई और चेन्नई में भी ऐसी ही बैठकों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed