{"_id":"63e449215e935b0ed109be81","slug":"india-g20-first-environment-climate-sustainability-working-group-meet-in-bengaluru-latest-updates-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"India G20: पर्यावरण स्थिरता कार्य समूह की पहली बैठक आज से, जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने पर होगी चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India G20: पर्यावरण स्थिरता कार्य समूह की पहली बैठक आज से, जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने पर होगी चर्चा
Thu, 09 Feb 2023 06:57 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: गुलाम अहमद
Updated Thu, 09 Feb 2023 06:57 AM IST
सार
G20 Meet in Bengaluru: केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता मंत्रालय में सचिव लीना नंदन करेंगी।
विज्ञापन
G20 Meet in Bengaluru
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की अध्यक्षता में जी-20 समूह की पर्यावरण और जलवायु स्थिरता कार्य समूह की पहली बैठक आज से बंगलुरु में शुरू होगी, जो 11 फरवरी तक चलेगी। पर्यावरण को लेकर भारत की अध्यक्षता में जी-20 की यह पहली बैठक है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से आयोजित बैठक की अध्यक्षता मंत्रालय में सचिव लीना नंदन करेंगी। जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए एक एकीकृत, व्यापक और सर्वसम्मत दृष्टिकोण अपनाने के मकसद के साथ जी-20 देशों के कई प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में शामिल होंगे।
इससे पहले, केंद्रीय वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा था कि बेंगलुरु में होने वाली जी-20 के पर्यावरण और जलवायु स्थिरता समूह की बैठक कई मायनों में खास होगी। बैठक में इस बार भूमि क्षरण को रोकने की दिशा में पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली में तेजी लाने और जैव विविधता को समृद्ध करने के लिए स्थाई और जलवायु लचीली ब्लू इकॉनमी को बढ़ावा देने पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि बैठक में संसाधन दक्षता और अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने के विषय पर भी सदस्य देशों के साथ परामर्श होगा।
यादव ने बताया कि बेंगलुरु में होने वाली पर्यावरण और जलवायु स्थिरता समूह की बैठक लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट और रेसिलियंट डेवलपमेंट पैराडाइम को बढ़ावा देगी। इस आयोजन में दुनिया के साथ जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए एक एकीकृत और सर्वमान्य दृष्टिकोण के साथ पर्यावरण संरक्षण पर मंथन किया जाएगा। इस बैठक के बाद पर्यावरण को लेकर गांधीनगर, मुंबई और चेन्नई में भी ऐसी ही बैठकों का आयोजन किया जाएगा।