फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India fury grotesque IPL thrill one side of the road patient dying due to oxygen deficiency on the other side

दिल्ली: सड़क के एक तरफ आईपीएल का रोमांच, दूसरी तरफ ऑक्सीजन की कमी से मरते मरीज

Fri, 30 Apr 2021 07:25 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 30 Apr 2021 07:25 AM IST
सार

  • देश में कोविड-19 संकट के बीच गुरुवार को  3,79,257 नए मामले दर्ज किए गए और 3,645 मौतें हुईं
  • महामारी के बावजूद, दिल्ली में आईपीएल क्रिकेट जारी है, एक अस्पताल से सिर्फ महज गज की दूरी पर

विज्ञापन
India fury grotesque IPL thrill one side of the road patient dying due to oxygen deficiency on the other side
आईपीएल 2021 - फोटो : twitter@Ipl

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर ने देश में गंभीर स्थिति उत्पन्न कर दी है। हर कोई डरा हुआ है। शायद ही ऐसा कोई है जिसके सगे-संबंधी या दोस्तों में कोई कोरोना पॉजिटिव न हो। ऐसे हालात के बीच दिल्ली में एक हास्यास्पद स्थिति नजर आ रही है, जिसकी देश ही नहीं विदेशों में भी आलोचना हो रही है। 

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण से महाराष्ट्र के बाद देश की राजधानी दिल्ली की स्थिति भी गंभीर है। कोरोना की दूसरी लहर ने केजरीवाल सरकार के सारे दावों की धज्जियां उड़ा दी है। हाईकोर्ट भी इसे लेकर केजरीवाल सरकार को फटकार लगा चुका है। इन सबके बीच दिल्ली के मध्य क्षेत्र में बहादुर शाह जफर मार्ग पर एक तरफ अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडिमय में आईपीएल का रोमांच चल रहा है। जहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर टी-20 मैच के रोमांच से लोगों को आनंदित कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर दिल्ली के सबसे बड़े कोविड अस्पतालों में से एक लोक नायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल है, जहां हर रोज कोरोना संक्रमितों की जान ऑक्सीनजन की कमी की वजह से जा रही है। कुछ दिन पहले एलएनजेपी अस्पताल ने कहा था कि हमारे पास मात्र दो घंटे ऑक्सीजन आपूर्ति का स्टॉक बचा हुआ है, जिसके बाद मरीजों के तीमारदारों के बीच हड़कंप मच गया था, वहीं इस अस्पताल में बेड की कमी की वजह से मरीजों को बेड साझा करने पर जोर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली शहर में कोविड-19 की भीषण नई लहर से सबकुछ तबाह हो रहा है, रोज सैकड़ों लोगों की मौतें हो रही हैं, दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। इन सबके बीच आईपीएल क्रिकेट जारी रखने के 'विचित्र' फैसले पर देशवासियों ने रोष के साथ प्रतिक्रिया व्यक्त की है।


जैसा कि दिल्ली में रोज सैकड़ों लोग इलाज के दौरान दम तोड़ रहे हैं, चारों ओर सैकड़ों लोग अस्पताल में बिस्तर की तलाश में हैं और महामारी से बचने के लिए डॉक्टरों से जिंदगी की गुहार लगा रहे हैं ऐसे में भारतीय क्रिकेट जगत के सितारे रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह गुरुवार को मैदान में चौके-छक्के की बरसात कर लोगों को रोमांचित करते नजर आए। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed