फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   covid 19 india agrees with who India fully supports WHOs call for China to share comprehensive data on COVID 19 origins

COVID-19: चीन द्वारा भविष्य के सहयोगी अध्ययनों में अधिक व्यापक डाटा साझाकरण पर भारत डब्ल्यूएचओ से सहमत

Fri, 02 Apr 2021 08:47 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 02 Apr 2021 08:47 AM IST
विज्ञापन
covid 19 india agrees with who India fully supports WHOs call for China to share comprehensive data on COVID 19 origins
विश्व स्वास्थ्य संगठन - फोटो : सोशल मीडिया

भारत ने गुरुवार को कहा कि वह पूरी तरह से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम की इस उम्मीद का समर्थन करता है कि कोविड-19 वायरस पर भविष्य के सहयोगी अध्ययनों में अधिक सामयिक और व्यापक डेटा साझाकरण शामिल होगा। हालांकि, भारत ने डाटा साझा करने में चीन की देरी की रणनीति और पूर्ण मूल डेटा व नमूनों तक पहुंच की कमी पर चिंता भी जताई। बता दें, टेड्रोस पर चीन के प्रति नरमी बरतने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, गुरुवार को उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि चीन को कोविड-19 मामलों के बारे में कच्चे डेटा को साझा करने से इनकार करने के बारे में चिंताओं को स्वीकार करना चाहिए।

विज्ञापन


टेड्रोस ने स्वीकार किया कि अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों को वुहान में डेटा एक्सेस की समस्याओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘टीम ने चर्चा के दौरान कच्चे डेटा तक पहुंचने में आने वाली कठिनाइयों को व्यक्त किया। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में सहयोगी अध्ययनों में अधिक सामयिक और व्यापक डेटा साझाकरण शामिल होगा।’ उन्होंने आगे कहा, ‘टीम ने निष्कर्ष निकाला है कि एक प्रयोगशाला से रिसाव की संभावना सबसे कम है। इसके लिए आगे की जांच की आवश्यकता है।’
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि यह रिपोर्ट कोविड -19 महामारी की उत्पत्ति स्थापित करने में एक महत्वपूर्ण पहला कदम दिखाता है। उन्होंने कहा, ‘इसने बीमारी के उद्भव से संबंधित चार रास्ते सूचीबद्ध किए हैं, लेकिन इस क्षेत्र में अगले चरण के अध्ययन की आवश्यकता पर बल दिया है। रिपोर्ट में आगे के आंकड़ों और अध्ययनों को मजबूत निष्कर्ष तक पहुंचाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘यह ध्यान रखना उचित है कि डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने अध्ययन करने वाली टीम के लिए कच्चे डाटा तक पहुंचने में देरी और कठिनाइयों के मुद्दे को अलग से उठाया है। हम महानिदेशक की इस अपेक्षा का पूरा समर्थन करते हैं कि भविष्य के सहयोगी अध्ययनों में अधिक सामयिक और व्यापक डेटा साझाकरण शामिल होगा। इस संबंध में हम अतिरिक्त मिशनों को तैनात करने के लिए उनकी तत्परता का भी स्वागत करते हैं।’ बागची ने कहा कि नई दिल्ली डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट या आगे के अध्ययनों के अनुसार, इस गंभीर मुद्दे पर डब्ल्यूएचओ द्वारा जल्द से जल्द मानवीय मामलों और समूहों की समझ सहित सभी अपेक्षाओं को पूरा करने में हितधारकों को शामिल करता है। हम सभी संबंधितों का पूरा सहयोग प्राप्त करेंगे। 

भारत की टिप्पणी संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान सहित 14 देशों के एक समूह के रूप में आती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और चीन द्वारा कोविड-19 की उत्पत्ति से संबंधित एक रिपोर्ट पर संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान ने चिंता जताई है। इन देशों ने यह तर्क देते हुए कि कहा है कि डब्ल्यूएचओ की टीम डाटा और नमूनों तक पहुंचने में काफी देरी की। डब्ल्यूएचओ ने मंगलवार को कोविड-19 की उत्पत्ति पर एक लंबे समय से प्रतीक्षित संयुक्त रिपोर्ट जारी की।

इस रिपोर्ट में चमगादड़ों से दूसरे जानवर तक और बाद में इंसानों में महामारी के शुरू होने के सबसे संभावित रूप से प्रसारण की ओर इशारा किया गया। संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, चेक गणराज्य, डेनमार्क, एस्टोनिया और इजराइल ने एक बयान में कहा कि उन्होंने पूरी तरह से महामारी को समाप्त करने के प्रयासों का समर्थन किया, जिसमें यह समझना भी शामिल है कि यह कैसे शुरू हुआ और कैसे फैल गया।


बयान में कहा गया, ‘यह आवश्यक था कि हम अपने साझा सरोकारों को बता दें कि सार्स-सीओवी-2 वायरस के स्रोत पर अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ अध्ययन में काफी देरी हुई और पूर्ण, मूल डेटा और नमूनों तक पहुंच का अभाव था"। दुनियाभर में 128 मिलियन से अधिक लोगों को संक्रमित करने वाले कोरोना वायरस के प्रसार में कथित भूमिका के लिए चीन की दुनियाभर में व्यापक रूप से आलोचना की गई है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, 2.8 मिलियन से अधिक लोग वायरस से अपनी जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed