फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India France launch Strategic Space Dialogue news in hindi

Space Dialogue: भारत-फ्रांस ने शुरू की रणनीतिक अंतरिक्ष वार्ता, दोनों देश की 10 उपग्रह विकसित करने की योजना

Wed, 28 Jun 2023 02:13 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 28 Jun 2023 02:13 AM IST
सार

भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने किया। फ्रांसीसी पक्ष का नेतृत्व वहां की यूरोप और विदेश मामलों के मंत्रालय में महासचिव ऐनी मैरी डेस्कोट्स ने किया।

विज्ञापन
India France launch Strategic Space Dialogue news in hindi
अंतरिक्ष सांकेतिक तस्वीर - फोटो : sun rises in space

विस्तार

भारत और फ्रांस ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपनी लगभग छह दशक पुरानी साझेदारी को और गहरना करने के लिए रणनीतिक अंतरिक्ष वार्ता शुरू की है।
विज्ञापन


मंगलवार को विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत-फ्रांस रणनीतिक अंतरिक्ष वार्ता सोमवार को पेरिस में आयोजित की गई। भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने किया। फ्रांसीसी पक्ष का नेतृत्व वहां की यूरोप और विदेश मामलों के मंत्रालय में महासचिव ऐनी मैरी डेस्कोट्स ने किया। दोनों देशों के बीच छह दशक पुराना संबंध उपग्रह प्रक्षेपण तकनीक, अनुसंधान, परिचालन प्रयोगों, नवाचार और गहरे अंतरिक्ष में खोज के लिए साझेदारी जैसे क्षेत्रों में सहयोग तक फैला है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और फ्रांस के राष्ट्रीय अंतरिक्ष अध्ययन केंद्र (सीएनईएस) अंतरिक्ष चिकित्सा, अंतरिक्ष यात्रियों के स्वास्थ्य की निगरानी, जीवन सहायता, विकिरण सुरक्षा, अंतरिक्ष मलबा से सुरक्षा और व्यक्तिगत स्वच्छता प्रणाली जैसे क्षेत्रों में साझेदारी कर रहे हैं। दोनों देश हिंद महासागर में समुद्री यातायात प्रबंधन की निगरानी के लिए आठ से 10 उपग्रह विकसित करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन


इस माह बैप्टिस्ट ने किया था इसरो का दौरा
इस महीने की शुरुआत में सीएनईएस के अध्यक्ष फिलिप बैप्टिस्ट ने अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग के संभावित क्षेत्रों का पता लगाने, ज्ञान साझा करने और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए बेंगलुरु में इसरो मुख्यालय का दौरा किया था। इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ के साथ बैपटिस्ट ने दोनों अंतरिक्ष एजेंसियों के बीच छह दशकों के सहयोग को याद किया और इसे आगे बढ़ाने और वर्तमान अंतरिक्ष पारिस्थितिकी तंत्र में चुनौतियों और अवसरों को संबोधित करने के लिए अपनी गहरी प्रतिबद्धता पर जोर दिया। सोमनाथ ने बैपटिस्ट को भारत द्वारा शुरू किए गए अंतरिक्ष क्षेत्र के सुधारों से उभरने वाले परिणामों और फ्रांस में उद्योगों की बढ़ती भागीदारी के आह्वान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed