फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-France Defence Deal Updates 26 Rafale-M fighter jets procurement in final stages says sources

India-France Ties: फ्रांस से 26 राफेल-एम लड़ाकू विमान का सौदा अंतिम चरण में, रक्षा सूत्रों ने दी अहम जानकारी

Wed, 19 Feb 2025 06:24 AM IST
ज्योति भास्कर एजेंसी, अमर उजाला
एजेंसी, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 19 Feb 2025 06:24 AM IST
सार

फ्रांस के साथ 26 राफेल-एम लड़ाकू विमान का सौदा अंतिम चरण में है। ये जानकारी रक्षा सूत्रों ने दी है। 60,000 करोड़ की इस डील से वायुसेना के राफेल की क्षमताओं को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
India-France Defence Deal Updates 26 Rafale-M fighter jets procurement in final stages says sources
राफेल समुद्री लड़ाकू विमान के लिए भारत-फ्रांस में बातचीत - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय नौसेना फ्रांस के साथ 26 राफेल-एम लड़ाकू विमान के लिए एक महत्वपूर्ण सौदे पर बात कर रही है। इसका मूल्य करीब 60,000 करोड़ रुपये है। रक्षा सूत्रों के अनुसार यह डील लगभग तय हो गई है। यह सौदा भारतीय वायुसेना के राफेल विमानों की क्षमताओं को भी अपग्रेड करने में मदद करेगा। राफेल-एम जेट को भारतीय नौसेना के विमानों के बेड़े में शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन


भारतीय नौसेना की सामरिक ताकत में इजाफा
राफेल-एम जेट को फ्रांस की डसॉल्ट एविएशन कंपनी जो भारतीय वायुसेना के राफेल विमानों की तरह अत्याधुनिक तकनीक और क्षमता से लैस होंगे। यह विमान भारतीय नौसेना के लिए एक गेम-चेंजर साबित होंगे, जो समुद्र में संचालन की क्षमता को बढ़ाएंगे। इन जेट का इस्तेमाल विमानवाहक पोत पर भी किया जाएगा, जिससे भारतीय नौसेना की सामरिक ताकत में काफी इजाफा होगा।
विज्ञापन


पाकिस्तान जैसी ताकतों के खिलाफ भी भारत को रणनीतिक बढ़त
रक्षा सूत्रों ने बताया कि राफेल मरीन जेट सौदे में भारतीय वायुसेना के बेड़े के कई घटक शामिल हैं, जैसे व्यापक ईंधन रिफिलिंग की क्षमता के अलावा यह हवा में अन्य विमानों को ईंधन भरने में सक्षम बनाएगी। यह सौदा केवल रक्षा क्षेत्र के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह भारतीय सामरिक ताकत को भी एक नई दिशा देगा। इससे न केवल वायुसेना और नौसेना की क्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि यह चीन और पाकिस्तान जैसी ताकतों के खिलाफ भी भारत को रणनीतिक बढ़त प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed