फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India To Send Lord Buddha Four Holy Relics to Mongolia Today Latest News in Hindi

India Mongolia Relations : भगवान बुद्ध के चार पवित्र अवशेष आज भेजे जाएंगे मंगोलिया, केंद्रीय मंत्री रिजिजू की अध्यक्षता में 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा

Sun, 12 Jun 2022 12:55 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 12 Jun 2022 12:55 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि यह भारत-मंगोलिया संबंधों में एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर है। इससे दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को और बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
India To Send Lord Buddha Four Holy Relics to Mongolia Today Latest News in Hindi
भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष। - फोटो : Twitter@MinOfCultureGoI

विस्तार

भगवान बुद्ध के चार पवित्र अवशेष बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर मंगोलिया भेजे जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की अध्यक्षता में 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पवित्र अवशेषों को 11 दिवसीय प्रदर्शनी के लिए भारत से मंगोलिया लेकर जाएगा। दरअसल, 14 जून को मंगोलियाई बौद्ध पूर्णिमा उत्सव के मौके पर भगवान बुद्ध के चार पवित्र अवशेषों को गंदन मठ के परिसर के बत्सागान मंदिर में प्रदर्शित किया जाएगा। पवित्र बुद्ध अवशेष वर्तमान में राष्ट्रीय संग्रहालय में रखा गया है, जिन्हें ‘कपिलवस्तु अवशेष’ (बिहार में 1898 में कपिलवस्तु से खोजा गया था) के रूप में जाना जाता है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, यह भारत-मंगोलिया संबंधों में एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर है। इससे दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को और बढ़ावा मिलेगा। रिजिजू ने कहा, वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले पीएम थे, जिन्होंने मंगोलिया की यात्रा की थी। अब अवशेषों को मंगोलिया ले जाना हमारे दृष्टिकोण का विस्तार है।
विज्ञापन


पीएम उन देशों के साथ अपने संबंधों को पुनर्जीवित करना चाहते हैं, जिनके साथ सदियों पहले हमारे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंध रहे हैं। दरअसल, मंगोलिया और भारत एक दूसरे को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पड़ोसियों के रूप में देखते हैं। इसी समानता से मंगोलिया को हमारा ‘तीसरा पड़ोसी’ भी कहा जा सकता है, भले ही हम किसी भी सामान्य भौतिक सीमाओं का आनंद नहीं लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, भगवान बुद्ध न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में पूजनीय हैं। सरकार भगवान बुद्ध के शांति और करुणा के संदेश को पूरी दुनिया में फैलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। बौद्ध स्थलों, स्थानों और बौद्ध केंद्रों को विकसित करने की परियोजनाओं पर काम हो रहा है।


भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से भेजे जाएंगे
मंगोलिया में इन पवित्र अवशेषों को राजकीय अतिथि का दर्जा दिया जाएगा। भारतीय वायु सेना ने पवित्र अवशेषों को ले जाने के लिए एक विशेष हवाई जहाज सी-17 ग्लोब मास्टर उपलब्ध कराया है। दो बुलेट प्रूफ केसिंग और साथ ही दो औपचारिक ताबूत दोनों अवशेषों को भारतीय प्रतिनिधिमंडल लेकर जा रहा है। मंगोलिया के संस्कृति मंत्री द्वारा अवशेष प्राप्त किए जाएंगे। मंगोलिया में उपलब्ध भगवान बुद्ध के अवशेष भी भारत के अवशेषों के साथ प्रदर्शित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed