{"_id":"5b6707db4f1c1bc57a8b85bb","slug":"india-formal-application-handed-over-to-antigua-for-extradition-of-mehul-choksi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहुल चोकसी की मुश्किलें बढ़ीं, भारत ने एंटीगुआ को सौंपा प्रत्यर्पण का औपचारिक आवेदन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मेहुल चोकसी की मुश्किलें बढ़ीं, भारत ने एंटीगुआ को सौंपा प्रत्यर्पण का औपचारिक आवेदन
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sun, 05 Aug 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने पीएनबी बैंक में 13,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले के आरोपी भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण का औपचारिक आवेदन एंटीगुआ को सौंप दिया है।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कुछ दिन पहले भारत से एक दल एंटीगुआ भेजा गया था। दल ने शनिवार को एंटीगुआ के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात कर चोकसी के प्रत्यर्पण का आवेदन सौंप दिया।
विज्ञापन
चोकसी को नवंबर, 2017 में एंटीगुआ की नागरिकता मिल गई थी। वह 4 जनवरी, 2018 को मामला उजागर होने से पहले ही देश छोड़कर भाग गया था।
उसने 15 जनवरी को एंटीगुआ में देशभक्ति की शपथ ली। इस समय वह इसी कैरेबियाई देश में है। सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय पीएनबी धोखाधड़ी मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन