फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India EU Leaders Meeting on 8 May 2021 will be held in virtual format

भारत-यूरोपीय संघ: शिखर सम्मेलन के लिए पुर्तगाल नहीं जाएंगे पीएम मोदी, आठ मई को होगी वर्चुअल बैठक

Tue, 20 Apr 2021 07:15 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 20 Apr 2021 07:15 PM IST
सार

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि 8 मई 2021 को भारत-यूरोपीय संघ के नेताओं की बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह एक वर्चुअल बैठक होगी।

विज्ञापन
India EU Leaders Meeting on 8 May 2021 will be held in virtual format
बांग्लादेश में पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मई की शुरुआत में पुर्तगाल और फ्रांस दौरे पर नहीं जाएंगे। बता दें, प्रधानमंत्री मोदी को 16वें भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पुर्तगाल की यात्रा करनी थी, जिसके बाद वह फ्रांस दौरे पर जाने वाले थे। हालांकि, देश में कोविड-19 की दूसरी लहर के पैर पसार लेने के बाद प्रधानमंत्री की यह यात्रा रद्द कर दी गई। इधर, भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने जानकारी दी कि भारत-यूरोपीय संघ के नेताओं की बैठक आठ मई 2021 को होगी, जो कि वर्चुअली आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

15वां शिखर सम्मेलन भी वर्चुअल आयोजित हुआ था
पुर्तगाली मीडिया ने एक राजनयिक स्रोत का हवाला देते हुए कहा कि हम यूरोपीय संघ के संस्थानों और भारत सरकार के साथ मिलकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं। पुर्तगाल में इस सम्मलेन के दौरान यूरोपीय संघ के सभी प्रमुख शारीरिक रूप से मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के बीच भारत और यूरोपीय संघ के बीच 15वां शिखर सम्मेलन 15 जुलाई 2020 को वर्चुअल आयोजित किया गया था, जिसमें भारत का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में 19 लाख से अधिक एक्टिव मामले
भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 1.50 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है और महज 15 दिनों में 25 लाख नए मामले सामने आए है। वहीं, एक्टिव मामलों की संख्या 19 लाख से अधिक हो गई है। देशभर में सोमवार को एक दिन में कोविड-19 के 2 लाख 73 हजार 810 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1 करोड़ 50 लाख 61 हजार 919 हो गई है। एक दिन में रिकॉर्ड 1619 और मरीजों की मौत हो जाने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1 लाख 78 हजार 769 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed