भारत ने खारिज किया पाक का आरोप, कहा- झंडे से नहीं कर रहे जासूसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृह मंत्रायल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि झंडा हमारी जमीन पर फहराया गया है। झंडे के अतिरिक्त चेक पोस्ट पर रोजाना होनी वाली रिट्रिट सेरेमनी के लिए स्टेडियम का भी निर्माण किया गया है।
यह दोनों ही भारत के अस्तित्व में हैं और सीमा से करीब 200 मीटर के दायरे में हैं। बता दें कि पाकिस्तानी रेंजर ने अटारी बॉर्डर अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तिरंगा झंडा लगाने को लेकर आपत्ति जताई थी।
पाकिस्तान ने इसे अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का उल्लंघन बताया। पाक ने दावा किया था कि अंतरराष्ट्रीय मानक दोनों तरफ 150 गज के भीतर किसी भी निर्माण गतिविधि की अनुमति नहीं देते।
पाकिस्तान ने भारत पर लगाया आरोप
मालूम हो कि पंजाब के मंत्री अनिल जोशी ने बीते 26 फरवरी को अटारी बॉर्डर पर एक 360 फुट की ऊंचाई पर एक 120 फुट लंबे और 80 फुट चौड़े फ्लैगमास्ट का उद्घाटन किया था। इसके निर्माण पर करीब 3.5 करोड़ रुपये खर्च हुए।
इस झंडे को लेकर अब पाकिस्तान सरकार ने आपत्ति जताई और भारत पर जासूसी करने का आरोप लगाया। पाक रेंजर्स का कहना है कि भारत ने झंडे के पोल में कई कैमरे लगाए हैं, जिससे वह पाकिस्तान के हिस्सों की जासूसी कर रहा है।
इसके साथ ही पाकिस्तान रेंजर्स ने इस झंडे को सीमा से दूर लगाने के लिए कहा है। पड़ोसी देश ने इसे अंतरराष्ट्रीय संधियों का उल्लंघन करार दिया।