फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India deployed P-8I naval jets to keep eye on Chinese troops during Doklam face-off

73 दिन चले दोकलम गतिरोध के दौरान चीनी सैनिकों पर नौसेना के विमान से रखी गई थी नजर

Tue, 18 Feb 2020 12:35 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Tue, 18 Feb 2020 12:35 AM IST
सार

दोकलम में चीन के साथ 73 दिन चले गतिरोध के दौरान चीनी सैनिकों पर नजर रखने के लिए भारतीय नौसेना के पी8आई पनडुब्बी रोधी युद्धक विमानों को तैनात किया गया था। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने सोमवार को राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के दौरान तीनों सेनाओं के बीच तालमेल की जरूरत पर बात करते हुए नौसेना के विमानों के इस्तेमाल की बात कही।
 

विज्ञापन
India deployed P-8I naval jets to keep eye on Chinese troops during Doklam face-off

विस्तार

जनरल रावत ने पत्रकारों से कहा, भारत और चीन के बीच गतिरोध के दौरान नौसेना के पी8आई विमानों को दोकलम में तैनात किया गया था। वहीं, पिछले साल पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर नजर रखने के लिए इन विमानों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 16 जून, 2017 में दोकलम में भारतीय सेना द्वारा विवादित क्षेत्र में चीनी सैनिकों को सड़क निर्माण से रोकने के बाद यह गतिरोध शुरू हुआ था। दोनों देशों के राजनयिकों के बीच 10 दौर की वार्ता के बाद 28 अगस्त, 2017 को यह गतिरोध खत्म हो पाया था।  
विज्ञापन


रक्षा विशेषज्ञ कैप्टन (रिटायर्ड) डीके शर्मा के मुताबिक, नौसेना का पी8आई विमान निगरानी के लिए बेहद उपयुक्त है। चाहे समुद्र हो या पहाड़ी क्षेत्र। इस विमान के लाइव स्ट्रीमिंग डाटा के दोकलम में फैसला लेने में काफी मदद मिली थी। पी8आई की तैनाती बड़े संकट में नौसेना और सेना के बीच तालमेल को दर्शाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नौसेना में 2013 में किया गया था शामिल 

भारतीय नौसेना में पी8आई विमान को 2013 में शामिल किया गया था और मौजूदा समय में नौसेना के पास ऐसे आठ विमानों का  बेड़ा है। 2106 में रक्षा मंत्रालय ने चार अतिरिक्त पी8आई विमान का ऑर्डर दिया था, जो इस साल अप्रैल से मिलने लगेंगे। वहीं, पिछले साल ही सरकार ने छह पी8आईएस विमान की खरीद प्रक्रिया को मंजूरी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed