फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India deployed first unit of air defense system S-400 in Punjab able to give befitting reply to Pak-China attack

दुश्मन पर नजर: पाक-चीन के हर हमले का मिलेगा करारा जवाब, पंजाब में तैनात हुई वायु रक्षा प्रणाली S-400 की पहली यूनिट

Sat, 01 Jan 2022 09:28 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 01 Jan 2022 09:28 AM IST
सार

अधिकारियों के मुताबिक,एस-400 की पहली यूनिट की डिलीवरी नवंबर में शुरू हुई थी। लगभग पांच बिलियन डॉलर से अधिक में यह रक्षा सौदा किया गया है।

विज्ञापन
India deployed first unit of air defense system S-400 in Punjab able to give befitting reply to Pak-China attack
एस-400 मिसाइल

विस्तार

चीन व पाकिस्तान के किसी भी हमले को नेस्तनाबूत करने में सक्षम वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली एस-400 की पहली यूनिट को पंजाब में तैनात किया गया है। रूस से खरीदी गई इस अत्याधुनिक वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली को पंजाब में वायु सेना के पांच ठिकानों में से एक पर तैनात किया गया है। यह सैन्य ठिकाना पाकिस्तान सीमा के सबसे पास है। 

विज्ञापन


खास बात यह है कि इस मिसाइल प्रणाली की तैनाती से रक्षा क्षमताओं में बड़ी वृद्धि हुई है। एस-400 मिसाइल प्रणाली 400 किलोमीटर दूर से किए गए किसी भी हमले को निष्क्रिय कर सकने में सक्षम है। यह दुनिया की सबसे उन्नत प्रणालियों में से एक है। 
विज्ञापन


नवंबर से शुरू हुई थी पहली यूनिट की डिलीवरी
अधिकारियों के मुताबिक,एस-400 की पहली यूनिट की डिलीवरी नवंबर में शुरू हुई थी। लगभग पांच बिलियन डॉलर से अधिक में यह रक्षा सौदा किया गया है। हालांकि, रूस के साथ बड़े रक्षा अनुबंधों में शामिल होने के बाद अमेरिका-भारत के रिश्ते तल्ख हुए थे, जिसके बाद से यह रक्षा सौदा विवादास्पद हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वायु सेना के अधिकारियों ने लिया है विशेष प्रशिक्षण 
एस-400 मिसाइल प्रणाली के संचालन के लिए भारतीय वायु सेना के अधिकारियों व कर्मियों ने विशेष प्रशिक्षण भी हासिल किया है। वायु रक्षा प्रणाली भारत को दक्षिण एशियाई आसमान में मजबूती देगी क्योंकि वे 400 किमी की दूरी से दुश्मन के विमानों और क्रूज मिसाइलों को बाहर निकालने में सक्षम होंगे।

 
चार अलग-अलग मिसाइलों से लैस है एस-400
S-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली चार अलग-अलग मिसाइलों से लैस है जो दुश्मन के विमानों, बैलिस्टिक मिसाइलों और एडब्ल्यूएएस विमानों को 400 किमी, 250 किमी, मध्यम दूरी की 120 किमी और कम दूरी की 40 किमी पर मार सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed