फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   india decide to allow export rice to singapore amid ban basmati foreign ministry statement

भारत ने निभाई दोस्ती: प्रतिबंध के बावजूद इस देश को होगा चावल का निर्यात, विदेश मंत्रालय ने बताई वजह

Wed, 30 Aug 2023 09:08 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 30 Aug 2023 09:08 AM IST
सार

भारत ने सिंगापुर की खाद्य जरूरतों को पूरा करने के लिए चावल का निर्यात करने का फैसला किया है। इस संबंध में जल्द ही औपचारिक आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
india decide to allow export rice to singapore amid ban basmati foreign ministry statement
भारत ने चावल निर्यात पर लगाया है प्रतिबंध - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्र सरकार ने देश में चावल की कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए बासमती चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत के इस फैसले से उन देशों की चिंता बढ़ गई है, जहां भारत के चावल निर्यात होते हैं। हालांकि अब खबर आई है कि भारत ने सिंगापुर को चावल निर्यात करने की अनुमति दे दी है। दोनों देशों के मजबूत रिश्तों को देखते हुए ऐसा फैसला किया गया है। 
विज्ञापन


सिंगापुर को जारी रहेगा चावल का निर्यात
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बयान जारी कर कहा है कि 'भारत और सिंगापुर के बीच मजबूत रणनीतिक संबंध हैं। दोनों देशों के साझा हित हैं और आर्थिक स्तर पर और लोगों के लोगों से संबंध भी दोनों देशों के मजबूत हैं। ऐसे में इस विशेष संबंध को देखते हुए भारत ने सिंगापुर की खाद्य जरूरतों को पूरा करने के लिए चावल का निर्यात करने का फैसला किया है। इस संबंध में जल्द ही औपचारिक आदेश जारी कर दिए जाएंगे।'
विज्ञापन


बढ़ती कीमतों को काबू में रखने के लिए सरकार ने लगाया प्रतिबंध
बता दें कि सरकार ने पहले गैर बासमती सफेद चावल और टूटे चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बाद हाल ही में भारत ने पारबॉयल्ड चावल के निर्यात पर निर्यात शुल्क 20 प्रतिशत लगा दिया है। साथ ही एक लाख रुपये प्रति टन से कम कीमत के बासमती चावल के निर्यात पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। हाल के समय में भारतीय बाजार में चावल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में सरकार ने चावलों की कीमत नियंत्रण में रखने और खाद्य सुरक्षा के लिए चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल 40 लाख मीट्रिक टन चावल का निर्यात करता है भारत
भारत हर साल करीब 40 लाख मीट्रिक टन चावल का निर्यात करता है। भारत के कुल चावल निर्यात में से करीब तीन चौथाई हिस्सा बासमती चावल का होता है। यही वजह है कि भारत द्वारा चावल निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के फैसले ने दुनिया के कई देशों को परेशान कर दिया है। खासकर ईरान, इराक, यमन, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका में भारतीय चावल का काफी निर्यात होता है, ऐसे में इन देशों में बासमती चावल की समस्या देखने को मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed