फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India daily COVID vaccination crosses the 1 crore mark today Latest News Update

कोरोना टीकाकरण: देश में पांचवीं बार एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज लगाई गई, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

Mon, 27 Sep 2021 09:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 27 Sep 2021 09:59 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को ट्वीट किया कि भारत कोरोना की लड़ाई में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। देश में पांचवीं बार एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन लगाई गई।

विज्ञापन
India daily COVID vaccination crosses the 1 crore mark today Latest News Update
कोरोना टीकाकरण। - फोटो : prayagraj

विस्तार

देश में कोरोन टीकाकरण की रफ्तार दिन-पर-दिन बढ़ती जा रही है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वैक्सीन की एक करोड़ से ज्यादा डोज लगाई गई। यह पांचवीं बार है, जब एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाई गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया कि भारत कोरोना की लड़ाई में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। देश में पांचवीं बार एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन लगाई गई।

विज्ञापन


देश में पहली बार एक दिन में एक करोड़ टीके की खुराक 27 अगस्त को दी गई थी। इस तरह अब तक देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 86 करोड़ के पार पहुंच गया है। बता दें कि देश में 17 सितंबर को 2.51 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई गई थी। यह एक रिकॉर्ड है। खास बात यह है कि इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी था। देश में 1,09,686 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed