फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India cumulative COVID-19 vaccination coverage crosses 137 crore doses

टीकाकरण: देश ने छुआ कोरोना वैक्सीनेशन का नया आंकड़ा, शनिवार तक लगाए गए कुल 137 करोड़ टीके

Sun, 19 Dec 2021 06:22 AM IST
देव कश्यप एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 19 Dec 2021 06:22 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 की वैक्सीन की खुराक लगाने वालों की संख्या शनिवार को 137 करोड़ को पार कर गई है।

विज्ञापन
India cumulative COVID-19 vaccination coverage crosses 137 crore doses
कोरोना टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 की वैक्सीन की खुराक लगाने वालों की संख्या शनिवार को 137 करोड़ को पार कर गई है। मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को शाम सात बजे तक 69 लाख से ज्यादा (69,21,097) खुराकें लगाई गईं।

विज्ञापन


मंत्रालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि देर रात तक दिन के अंतिम रिपोर्ट जमा होने के साथ दैनिक टीकाकरण संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद है। मंत्रालय ने बताया कि "देश में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 137 करोड़ (137,37,66,189) को पार कर गया है। शनिवार शाम सात बजे तक 69 लाख से अधिक (69,21,097) वैक्सीन की खुराक लोगों को दिए गए हैं। शनिवार को दी गई 69,21,097 खुराक में से 15,76,205 लोगों को पहली खुराक दी गई जबकि 53,44,892 लोगों को दूसरी खुराक दी गई।
विज्ञापन

                    
मंत्रालय के अनुसार, अब तक टीके की कुल 82,60,58,804 पहली खुराक दी जा चुकी है, जबकि देश में प्रशासित दूसरी खुराक की संख्या 54,77,07,385 है।

ऐसे हुई थी वैक्सीनेशन की शुरुआत
देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की खुराक दी गई थी। वहीं कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई रहे फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे चरण में इन लोगों को दी गई प्राथमिकता
इसके बाद टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और अन्य बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष तथा उससे अधिक आयु के लोगों के लिए शुरू हुआ था।देश में एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया गया था। इसके बाद सरकार ने एक मई से 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों के टीकाकरण की अनुमति देकर टीकाकरण अभियान का विस्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed