फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India COVID tally crosses 16 lakh mark with highest single-day spike of 55079 positive cases and 779 deaths

CoronaVirus in India: देश में संक्रमितों का आंकड़ा 16 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 55079 नए मामले दर्ज

Fri, 31 Jul 2020 12:23 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 31 Jul 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
India COVID tally crosses 16 lakh mark with highest single-day spike of 55079 positive cases and 779 deaths
भारत में कोरोना वायरस का कहर - फोटो : पीटीआई

देश में कोरोना संक्रमण के नए मामले ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाया है। देश में मृतकों का आंकड़ा 35 हजार और संक्रमितों का आंकड़ा 16 लाख को पार कर गया है। देश में पहली बार शुक्रवार को कोरोना के 55,079 नए मामले सामने आए। आंकड़ों के अनुसार, यह लगातार दूसरा दिन है जब 50,000 से अधिक कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। वहीं, अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी साढ़े 10 लाख के पार हो गई और जांच में तेजी आई है।

विज्ञापन



शुक्रवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 779 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 35,747 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 16,38,871 हो गए हैं, जिनमें से 5,45,318 लोगों का उपचार चल रहा है और 10,57,806 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 64.54 प्रतिशत हो गई जबकि इस बीमारी से मृत्यु दर घटकर 2.18 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को हुई 779 लोगों की मौत में से 266 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद तमिलनाडु में 97, कर्नाटक में 83, आंध्र प्रदेश में 68 और उत्तर प्रदेश में 57 लोगों की मौत हुई। वहीं पश्चिम बंगाल में 46, दिल्ली में 29, गुजरात में 22, जम्मू-कश्मीर में 17, मध्यप्रदेश में 14 और राजस्थान तथा तेलंगाना में 13-13 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडिशा में 10, पंजाब में नौ, झारखंड में पांच, बिहार, हरियाणा,और उत्तराखंड में चार-चार, गोवा और छत्तीसगढ़ में तीन-तीन, असम, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह तथा केरल में दो-दो जबकि लद्दाख, मणिपुर और पुदुचेरी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है


पिछले 24 घंटे में पहली बार छह लाख 42 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच हुई
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 30 जुलाई तक परीक्षण किए गए कोरोना नमूनों की कुल संख्या 1,88,32,970 है। जिनमें से 6,42,588 नमूनों का परीक्षण गुरुवार को ही किया गया है। यह अब तक एक दिन में जांच की सर्वाधिक संख्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed