फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Covid-19 Update: More than 81 thousand active corona patients in the country, Daily positivity rate is 3.94%

India Covid-19 Update: देश में 81 हजार से ज्यादा सक्रिय कोरोना मरीज, आज फिर बढ़े मामले; संक्रमण दर भी 4 प्रतिशत के करीब 

Wed, 22 Jun 2022 10:24 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 22 Jun 2022 10:24 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में आज 12,249 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। जबकि, मंगलवार को 9,923 मामले सामने आए थे। यह संख्या कल के मुकाबले 2,326 ज्यादा है। देश में अब 81,687 सक्रिय कोरोना मरीज हैं।

विज्ञापन
India Covid-19 Update: More than 81 thousand active corona patients in the country, Daily positivity rate is 3.94%
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश में कोरोना तेजी से अपने पैर पसार रहा है। सक्रिय मरीजों की संख्या 81 हजार के पार जा चुकी है। वहीं संक्रमण दर में भी इजाफा दर्ज किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना की संक्रमण दर अब बढ़कर 3.94 प्रतिशत पहुंच गई है। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में आज 12,249 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। जबकि, मंगलवार को 9,923 मामले सामने आए थे। यह संख्या कल के मुकाबले 2,326 ज्यादा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 13 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है। वहीं 9,862 लोगों ने कोरोना को मात दी। देश में अब 81,687 सक्रिय कोरोना मरीज हैं। कल की तुलना में सक्रिय कोरोना मरीजों में 2374 का इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन


दिल्ली में 1383 नए मरीज मिले, एक की मौत
राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1383 नए मामले मिले हैं, जबकि एक मरीज की मौत हुई। नए मामलों के साथ संक्रमण दर में कमी हुई है। बीते एक दिन में ही संक्रमण दर 10.09 फीसदी से नीचे लुढ़ककर 7.22 फीसदी पर पहुंच गई है। राहत की बात यह भी है कि 1162 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा केरल में मौतें
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से होने वाली मौतों में सबसे ज्यादा केरल से हैं। यहां आठ लोग कोरोना का शिकार हुए। इसके अलावा दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश व पश्चिम बंगाल में एक-एक मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed