फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India could have lost northeast due to Nehru's 'mistakes': Author Priyam Gandhi-Mody

Priyam Gandhi Mody: 'नेहरू की गलतियों के कारण पूर्वोत्तर खो सकता था भारत', लेखिका प्रियम गांधी मोदी का दावा

Wed, 03 Jan 2024 09:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 03 Jan 2024 09:55 PM IST
सार

Priyam Gandhi Mody: प्रियम गांधी ने अपनी किताब में विभाजन से पहले के राजनीतिक माहौल, 'खूनी विभाजन', कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार के उदाहरणों और गांधी परिवार द्वारा की गई गलतियों का जिक्र किया है। उनका मानना है कि आधुनिक भारत के इतिहास को एक विशेष राजनीतिक कहानी के अनुरूप बताया गया है।  

विज्ञापन
India could have lost northeast due to Nehru's 'mistakes': Author Priyam Gandhi-Mody
प्रियम गांधी मोदी। - फोटो : एएनआई

विस्तार

लेखिका प्रियम गांधी-मोदी ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 'गलतियों' के कारण भारत देश के पूर्वोत्तर हिस्से को चीन के हाथों गंवा सकता था और बीजिंग ने दया दिखाते हुए संघर्ष विराम की घोषणा की थी। अपनी नई किताब 'अगर कांग्रेस नहीं होती तो क्या होता' के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सुझाव दिया था कि कांग्रेस को भंग कर दिया जाना चाहिए और लोक सेवा संघ (एक सामाजिक सेवा संगठन) बना दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन

प्रियम ने अपनी किताब में विभाजन से पहले के राजनीतिक माहौल, 'खूनी विभाजन', कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार के उदाहरणों और गांधी परिवार द्वारा की गई गलतियों का जिक्र किया है। उनका मानना है कि आधुनिक भारत के इतिहास को एक विशेष राजनीतिक कहानी के अनुरूप बताया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'जब हम कांग्रेस पार्टी को यह कहते हुए देखते हैं कि पंडित नेहरू एक राजनेता थे। हम उन्हें (पूर्व प्रधानमंत्री) इंदिरा गांधी के शासन की प्रशंसा करते देखते हैं। हमने उनकी ओर से इस तरह की गलत गणनाएं और गलतियां देखी हैं। उदाहरण के लिए, मैं आपको एक वर्तमान उदाहरण देती हूं। मैं आज ही खबर पढ़ रही थी कि राहुल गांधी कुछ हफ्तों में पूर्वोत्तर से मुंबई तक अपनी भारत न्याय यात्रा शुरू करने जा रहे हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, पूर्वोत्तर ले ले लिया गया। मेरे मतलब है कि चीन इसे लेने वाला था और यह पंडित नेहरू की गलतियों के कारण है। चीन ने हम पर दया दिखाई और संघर्ष विराम की घोषणा की और फिर नेहरू ने कश्मीर के इतने बड़े हिस्से का सौदा किया।'

प्रियम से जब उनकी पुस्तक की प्रेरणा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, महात्मा गांधी की मृत्यु से तीन दिन पहले उन्होंने अपनी अंतिम इच्छा के रूप में एक पत्र लिखा था कि कांग्रेस को भंग कर दिया जाना चाहिए और इसे लोक सेवा संघ बना दिया जाना चाहिए और पंडित जवाहरलाल नेहरू उस एनजीओ के प्रमुख होंगे। 

उन्होंने कहा, 'संसद के अंतिम शीतकालीन सत्र 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसी तरह का विचार दिया- अगर भारत में कांग्रेस होती ही नहीं तो क्या होता? इसलिए जब दो महान दिमाग एक विचार पर एक साथ मिलते हैं, तो निश्चित रूप से कुछ गहन विचार की आवश्यकता होती है और यही कारण है कि मैंने यह पुस्तक लिखी है।'

प्रियम ने कहा कि  पुस्तक को खंडों में विभाजित किया गया है। विभाजन से पहले की घटनाओं से जो हमें विभाजन के करीब ले जाती है और जिसके कारण ऐसा खूनी विभाजन हुआ जो इसके लिए कौन जिम्मेदार था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed