फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India CoronaVirus Covid 19 Cases News Highest Single day spike of 52123 positive cases and 775 deaths

CoronaVirus in India: पहली बार 24 घंटे में 50 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए, 775 की मौत

Thu, 30 Jul 2020 02:40 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 30 Jul 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
India CoronaVirus Covid 19 Cases News Highest Single day spike of 52123 positive cases and 775 deaths
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में आए दिन तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। देश में पहली बार गुरुवार को कोरोना के 52,123 नए मामले सामने आए। आंकड़ों के अनुसार, यह लगातार आठवां दिन है जब कोविड-19 के एक दिन में 45,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। वहीं, अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी 10 लाख के पार हो गई।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 775 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 34,968 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 15,83,792 हो गए हैं, जिनमें से 5,28,242 लोगों का उपचार चल रहा है और 10,20,582 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। कोविड-19 मरीजों के स्वस्थ होने की दर 64.44 फीसदी है। कुल संक्रमितों की संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल है। अब तक देश में 1.8 करोड़ लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में जिन 775 लोगों की मौत हुई। उनमें महाराष्ट्र में 298, कर्नाटक में 92, तमिलनाडु में 82, आंध्र प्रदेश में 65, पश्चिम बंगाल में 41, उत्तर प्रदेश में 33, दिल्ली में 26, पंजाब में 25, गुजरात में 24, जम्मू-कश्मीर में 15, मध्य प्रदेश में 13 और तेलंगाना में 12 लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार और झारखंड में नौ-नौ लोगों की मौत हुई। वहीं हरियाणा में सात, राजस्थान में छह, ओडिशा में पांच, असम में चार, गोवा में तीन, उत्तराखंड और चंडीगढ़ में दो-दो, केरल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

पिछले 24 घंटे में चार लाख 46 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच हुई
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 29 जुलाई तक परीक्षण किए गए कोरोना नमूनों की कुल संख्या 1,81,90,382 है। जिसमें 4,46,642 नमूनों का परीक्षण बुधवार को ही किया गया है।
 

देश में अब तक 34,968 लोगों की मौत हुई और इनमें से सबसे ज्यादा 14,463 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके अलावा दिल्ली में 3,907, तमिलनाडु में 3,741, गुजरात में 2,396, कर्नाटक में 2,147, उत्तर प्रदेश में 1,530, पश्चिम बंगाल में 1,490, आंध्र प्रदेश में 1,213 और मध्यप्रदेश में 843 लोगों की मौत हो गई।

राजस्थान में कोविड-19 से अब तक 650 लोगों की मौत हुई। वहीं तेलंगाना में 492, हरियाणा में 413, पंजाब में 361, जम्मू-कश्मीर में 348, बिहार में 278, ओडिशा में 159, झारखंड में 98, असम में 92, उत्तराखंड में 72 और केरल में 68 लोगों की मौत हो चुकी है।



पुदुचेरी में 47, छत्तीसगढ़ में 48, गोवा में 39, त्रिपुरा में 21, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में 14-14, लद्दाख में छह, मेघालय और नगालैंड में पांच-पांच, अरुणाचल प्रदेश में तीन, दादर-नगर हवेली और दमन व दीव तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दो-दो और सिक्किम में एक व्यक्ति की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इनमें से 70 फीसदी से ज्यादा मामलों में मरीज अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed