कोरोना का कहर: 24 घंटे में 3.82 लाख नए मरीज, 3780 की मौत, तीन दिन की राहत के बाद फिर बढ़ा खतरा
तीन दिन से कोरोना के दैनिक मामले लगातार घट रहे थे लेकिन बीते 24 घंटे में ये मामले एक बार फिर बढ़े हैं। बुधवार को कोरोना के 3.82 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए और 3,780 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले भले ही तीन दिन से कम आ रहे हों लेकिन बुधवार को आए इन मामलों ने एक बार चिंता बढ़ा दी है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले एक बार फिर बढ़े हैं। बुधवार को कोरोना के 3.82 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए।
इतना ही नहीं कोरोना वायरस से होने वाली दैनिक मौतों के आंकड़ों ने भी स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,82,315 नए मामले सामने आए हैं, हालांकि बीते 24 घंटे में तीन लाख से ही ज्यादा मरीज ठीक होकर अपन घर वापस लौटे हैं।
India reports 3,82,315 new #COVID19 cases, 3,38,439 discharges and 3,780 deaths in the last 24 hours, as per Union Health Ministry
विज्ञापन विज्ञापन
Total cases: 2,06,65,148
Total recoveries: 1,69,51,731
Death toll: 2,26,188
Active cases: 34,87,229
Total vaccination: 16,04,94,188 pic.twitter.com/8ojDDAjfq7 — ANI (@ANI) May 5, 2021
बुधवार को 3,780 मरीजों की मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में 3780 मरीजों की मौत हुई है। कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। तीन दिन की राहत के बाद एक बार फिर कोरोना वायरस के दैनिक मामले अब डराने लगे हैं।
3.38 लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक
वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में 3,38,439 मरीज ठीक हुए हैं। देश में अब कोरोना वायरस से ठीक हुए मरीजों का कुल आंकड़ा बढ़कर 1,69,51,731 हो गया है। इतना ही नहीं कोरोना से संक्रमित मामलों का आंकड़ा दो करोड़ के पार चला गया है।
34,87,229 लोगों का चल रहा इलाज
देश में पिछले कई दिनों ने संक्रमित मामले, एक दिन में ठीक हुए मामले से काफी ज्यादा आ रहे हैं। जिसकी वजह से देश के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ गई है। मौजूदा समय में देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 34 लाख के पार चली गई है। वहीं 2,26,188 मरीजों ने इस वायरस के आगे दम तोड़ दिया है। वैक्सीनेशन अभियान के तहत देश में 16,04,94,188 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।