{"_id":"5f367e478ebc3e3ca603fec2","slug":"india-conducts-record-high-of-848-728-covid-19-tests-in-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19: देशभर में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 848728 नमूनों की हुई जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid-19: देशभर में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 848728 नमूनों की हुई जांच
Fri, 14 Aug 2020 05:37 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 14 Aug 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
corona
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबकि देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 8,48,728 टेस्ट किए गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 2,76,94,416 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
A record high of 8,48,728 #COVID19 tests were conducted in the last 24 hours. This has taken the cumulative tests to 2,76,94,416: Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/n8JsE3AGmb
— ANI (@ANI) August 14, 2020विज्ञापन
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी लगातार जारी है। शुक्रवार को 64,553 नए मामले सामने आए और 1007 लोगों की मौत रिपोर्ट की गई। यह सातवां दिन है जब 60,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। वहीं, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 24 लाख 61 हजार के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन
लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या साढ़े 17 लाख से ज्यादा हो गई है और जांच में तेजी आई है। वहीं, देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कारण 1007 लोगों की मौत हो जाने के कारण मृतक संख्या बढ़कर 48,040 हो गई है। मृत्युदर गिरकर 1.95 प्रतिशत रह गई है। देश में इस समय 6.60 लाख संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है। यह संख्या कुल मामलों का 26.88 प्रतिशत है।
बता दें कि मरने वाले 1007 लोगों में से महाराष्ट्र में सर्वाधिक 413 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद तमिलनाडु में 119, कर्नाटक में 103, आंध्र प्रदेश में 82, पश्चिम बंगाल में 56, उत्तर प्रदेश में 50, पंजाब में 31, गुजरात में 18, मध्यप्रदेश में 17, दिल्ली में 14, झारखंड में 12, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान में 11-11 और बिहार में 10 लोगों की मौत हुई।