फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India committed to resolve issues through dialogue with China and protect regional security and sovereignty: Ministry of External Affairs

चीन के साथ संवाद से मुद्दे सुलझाने और क्षेत्रीय सुरक्षा तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए भारत प्रतिबद्ध : विदेश मंत्रालय

Tue, 16 Jun 2020 09:13 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 16 Jun 2020 09:13 PM IST
सार

  • चीनी सैनिकों का एक तरफा प्रयास जिम्मेदार
  • भारतीय सैनिकों ने की वास्तविक नियंत्रण रेखा और सहमति की अवहेलना

विज्ञापन
India committed to resolve issues through dialogue with China and protect regional security and sovereignty: Ministry of External Affairs
Anurag Srivastava, MEA - फोटो : ANI (File)

विस्तार

15 जून की शाम और रात में लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों में हुई झड़प चीनी सैनिकों के एकतरफा प्रयास के कारण हुई। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि चीन के सैनिकों की तरफ से यथास्थिति को न मानने का प्रयास हुआ और इसके कारण टकराव की नौबत आई।

विज्ञापन


इसमें दोनों तरफ के सैनिक मारे गए, घायल हुए। जबकि दोनों तरफ से उच्च स्तर पर बन रही सहमति के आधार पर इसे टाला जा सकता था।

भारत वास्तविक नियंत्रण रेखा का सम्मान करता है

मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि वह बहुत जिम्मेदारी के साथ कहना चाहते हैं कि भारत वास्तविक नियंत्रण रेखा का पूरा सम्मान करता है। भारत की सभी गतिविधियां वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के भीतर और भारत की तरफ होती है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम चीन से भी इसी तरह के आचरण के अपेक्षा करते हैं। पड़ोसी देश को भी चाहिए कि वह वास्तविक नियंत्रण रेखा का सम्मान करे।

संवाद के जरिए समाधान और संप्रभुता, क्षेत्रीय सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि भारत सीमा पर शांति बनाए रखने का पक्षधर है। भारत सीमा विवाद के किसी भी मुद्दे का शांति और संवाद के जरिए समाधान का पक्षधर है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आपसी मतभेदों को इसी माध्यम से सुलझाया जाना चाहिए। प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि जहां तक प्रश्न क्षेत्रीय सुरक्षा और देश की संप्रभुता का है तो भारत इसी रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed