{"_id":"61d026554e167c653339d769","slug":"india-comes-forward-to-help-afghanistan-fight-coronavirus-supplies-covaxin-doses-in-kabul-news-and-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: मदद के लिए आगे आया भारत, काबुल के अस्पताल को सौंपीं कोवाक्सिन की पांच लाख डोज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अफगानिस्तान: मदद के लिए आगे आया भारत, काबुल के अस्पताल को सौंपीं कोवाक्सिन की पांच लाख डोज
Sat, 01 Jan 2022 03:34 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sat, 01 Jan 2022 03:34 PM IST
सार
मंत्रालय के मुताबिक, भारत सरकार अफगानिस्तान के लोगों की मदद के लिए प्रतिबद्ध है और अगले कुछ हफ्तों में अफगानिस्तान को कोवाक्सिन की पांच लाख डोज का एक पैकेज और भेजा जाएगा।
विज्ञापन
कोवाक्सिन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गरीबी, भुखमरी और बेरोजगारी से जूझ रहे अफगानिस्तान में लोगों का जीवनयापन काफी मुश्किल साबित हो रहा है। ऐसे में देश के लोगों का कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन वैरिएंट से बचना काफी मुश्किल माना जा रहा है। हालांकि, पाकिस्तान-चीन से उलट भारत इस मुश्किल हालात में अफगान लोगों की मदद के लिए आगे आया है। भारत की तरफ से काबुल के इंदिरा गांधी अस्पताल को 5 लाख कोरोनावायरस वैक्सीन- कोवाक्सिन की डोज दान की गई हैं। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
मंत्रालय के मुताबिक, भारत सरकार अफगानिस्तान के लोगों की मदद के लिए प्रतिबद्ध है और अगले कुछ हफ्तों में अफगानिस्तान को कोवाक्सिन की पांच लाख डोज का एक पैकेज और भेजा जाएगा। इसके अलावा अफगान लोगों को भुखमरी से बचाने के लिए अनाज और जीवनरक्षक दवाएं भी भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में ही भारत ने अफगानिस्तान को 1.6 टन चिकित्सीय मदद भेजी है। यह मदद विश्व स्वास्थ्य संगठन के जरिए भेजी गई। अगले हफ्तों में आगे भी मदद भेजी जाएगी।
विज्ञापन
#WATCH | India has supplied the next batch of humanitarian assistance consisting of 500,000 doses of COVID-19 vaccine, Covaxin to Afghanistan. pic.twitter.com/agzcqitRqf
— ANI (@ANI) January 1, 2022